*कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीआरसी गोरखपुर में दिव्यांगजन तथा उनके अभिभावकों हेतु दो दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 21 सितम्बर 2021 जिला प्रशासन के सहयोग से सीआरसी ने इस कैंप का आयोजन किया था। कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए 600 से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवाया तथा टीका लगवाया। इस अवसर पर जिले के अनेक गणमान्य जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संदीप मौर्य, नवल एकेडमी के डॉ संजयन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजक मंडल को शुभकामना दी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉक्टर हिमांग्शु दास के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।
DlightNews
Comments
Post a Comment