Skip to main content

DlightNews

*गोकुलधाम में मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव*संसार की रचना ब्रह्मा जी व सुंदर बनाने का कार्य विश्वकर्मा जी ने किया: कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर17 सितम्बर 2021        ‌‌सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय युवा जनकल्याण समिति  के‌ तत्वाधान में केन्द्रीय कार्यालय राजेंद्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम में संगठन के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी कि जयंती पर श्रद्धा व आस्था पूर्वक पूजन अर्चन किये।
इस दौरान युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर पुष्प व माल्यार्पण करते हुए धूप-दीप प्रज्वलित कर आरती किए तथा विश्व व राष्ट्र के रक्षार्थ हेतु कामना किये।
कुलदीप पाण्डेय ने विश्वकर्मा जी को स्मरण करते हुए उनके बारे में संक्षिप्त में वर्णन करते हुए कहा कि भगवान विश्‍वकर्मा जी की जयंती प्रत्येक वर्ष कन्‍या संक्रांति के दिन मनाई जाती है तथा सनातन धर्म में विश्वकर्मा जी को निर्माण व सृजन का देवता माना जाता है।
विश्‍वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है. विश्वकर्मा जी को सफेद फूल अर्पित करना कल्याणकारी होता है।
कहा जाता है कि विश्वकर्मा जी की पूजा से जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
साथ ही पाण्डेय जी ने यह भी बताया कि संसार की रचना ब्रह्मा जी ने की है और उसे सुंदर बनाने का कार्य विश्वकर्मा जी को दिया गया है। इसी कारण विश्वकर्मा जी को संसार का सबसे पहला और बड़ा इंजीनियर कहा जाता है.।
ऐसी भी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के पुत्र वास्तु की संतान थे तथा वहीं ये भी माना जाता है कि भगवान शिव के लिए त्रिशूल, विष्णु जी का सुदर्शन चक्र और यमराज जी के कालदंड, कृष्ण जी की द्वारका, पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ, रावण की लंका एवं इन्द्र के लिए वज्र समेत कई चीजों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा द्वारा किया गया है।
 ॅ

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।