Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

गोरखपुर के किसान हुए परेशान, कई एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद।
गोरखपुर। पाली विकासखंड के लगभग दर्जनों गांवों के हजारों  एकड़ धान की फसल बाढ़ की कहर से बर्बाद हो गई है । जिसमें-  मांट, चरड़ाव,मारण,बिड़ार , सिसईं,भक्सा समेत अनेक गांव   शामिल हैं । बाढ़ की विभीषिका इतना तेज थी कि-  किसानों के कई एकड़ फसल जल मग्न हो गए हैं । जिससे वह  खराब हो गई है । किसानों का आरोप है कि- कोई भी ज़िम्मेदार मौके पर आकर  हमारी  हाल-चाल नहीं ले रहा  है और नहीं फसलों के बारे में पूछ रहा है । खरीफ की फसल संभलने से हम सब को, रबी  फसल के लिए पूंजी मिल जाती थी । अब जब खरीफ की फसल  बर्बाद हो गई, तो आगामी रवी फसल कैसे उगाई जाएगी, इसकी काफी चिंता सता रही है ।

गोरखपुर के किसान हुए परेशान, कई एकड़ धान की फसल हुई बर्बादfv भारतीय खेती हमेशा  प्रकृति पर ही निर्भर रहती है। यदि प्रकृति  साथ दिया, तो किसानों की उपज अच्छी होती है और उनकी आय  बढ़ती है । परंतु यदि मौसम ने जरा सी भी करवट ली, तो बेचारे किसान  मारे मारे फिरते हैं । यहां तक कि- उनकी सुनवाई कहीं नहीं होती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली  सहयोग राशि भी इतनी मिलती है कि वह ऊंट के मुंह में जीरा साबित होती है ।यदि बची खुची फसल को किसान क्रय केंद्रों पर बेचने ले जाता है तो, केंद्रों पर लघु एवं सीमांत किसानों को कोई महत्व नहीं दिया जाता है। उसका फायदा बड़े किसान उठाते हैं । गरीब किसानों को हार मानकर उपज को औने-पौने दाम पर बिचौलियों को देना पड़ता है। नाम न छापने की शर्त पर किसानों का कहना है  कि सरकारी मुलाजिम समय रहते यदि हम सब की सुधि ले लेते हैं, तो  हमें दी जाने वाली सरकारी सहायता समय पर मिल जाती । हम साहूकारों के चंगुल से उधार लेने से बच जाते । उक्त संदर्भ में-में तहसीलदार सहजनवा बृज मोहन शुक्ल ने कहा कि- किसानों के बर्बाद फसल की सर्वे कराई जा रही है, लाभ उसी मिलेगा जिसने बीमा कराया होगा। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।