Skip to main content

DlightNews

*जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में “भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ“ “जनवादी जनक्रांति यात्रा“ के गोरखपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया।*        *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*                           गोरखपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों, स्वागत एवं सभाओं में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी समेत दोनों पार्टियों के अन्य नेता और कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे। 
    गुलरिहा थाना के समीप सरैया के मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजय चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। इस सरकार में प्रदेश का हर वर्ग निराश। सरकार में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हुआ। डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौहान समाज के लोगों को हमेशा से छलने का कार्य किया है। भाजपा चौहान समाज के लोगों का वोट तो लेती है, लेकिन राजनीतिक भागीदारी नहीं देते है। कहा कि चौहान समाज के 80 फीसद लोग अपना वोट देकर भाजपा की सरकार बनाए हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चौहान समाज के किसी भी नेता को टिकट नहीं दिया था। मैं चुनाव जीत रहा था, लेकिन भाजपा ने मुझे जान बूझकर हरा दिया। चौहान समाज ने तय किया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
    प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने पर गरीबों, दलितों और पिछड़ों के साथ न्याय होगा। उनको हक और सम्मान मिलेगा। इस दौरान प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अखिलेश यादव अमरेंद्र निषाद विनोद राजभर बाबूराम यादव बेचूलाल साहनी राजाराम चौहान जितेंद्र सिंह अशोक चौहान संजय सिंह सैंथवार संजय यादव मनीष पांडे रणजीत पासवान डॉक्टर मदन यादव मनमोहन यादव अर्जुन यादव अयूब सिद्दीकी अनुज यादव सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।