Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 29 सितम्बर 2021मारवाड़ी युवा मानव गोरखपुर  द्वारा  मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एमजी इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया। 
       शाखा अध्यक्ष युवा नवीन पालड़ीवाल ने बताया कि मंच परिवार द्वारा मैत्री कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता एमपील प्रथम का आयोजन किया जा रहा है ,मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी श्री विनीत कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर इस मैत्री प्रतियोगिता का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि आपसी सद्भाव बहुत ही अच्छे से इस क्रिकेट प्रतियोगिता में देखने को मिल रहा है इसके लिए सभी मंच परिवार सदस्य बधाई के पात्र हैं इस दूधिया रोशनी में इतनी शानदार क्रिकेट देखने का आनंद ही अलग है मैं सभी को एक अच्छी क्रिकेट खेलने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं एमपीएल कॉर्डिनेटर पीयूष जैन ने बताया कि इस चार दिवसीय डे नाइट क्रिकेट के मुख्य प्रायोजक श्री सौरभ जी जालान जी है,जिन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति में यह प्रतियोगिता प्रायोजित की सह प्रायोजक पवन ऑटो एजेंसी है, इसमे 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं माँ अंबे इलेवन की कप्तानी अनुपम अग्रवाल वेगा इलेवन की कप्तानी मयंक  एवेंजर इलेवन की कप्तानी डॉ अमित अग्रवाल गेलेक्सी की कप्तानी विभोर की कप्तानी  कर रहे हैं कार्यक्रम संयोजक रजत लाठ, मयंक अग्रवाल एवम सौरभ जालान ने  बताया कि इस कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार चौके और छक्के का मैच खेला जा रहा है सभी मैच दिन और रात्रि दोनों में खेला जाएगा सचिव आयुष गर्ग ने बताया कि पहला मैच वेगा इलेवन और माँ अंबे इलेवन के बीच खेला गया जिसमें की माँ अम्बे इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाविशिष्ट अतिथी के रूप प्रमुख समाज सेवी श्री भगवती जालान जी, श्री राम अवतार जालान जी एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश जी थे।
उपरोक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी किशन अग्रवाल ने दी। इस प्रतियोगिता में उपाध्यक्ष    गौरव जालान, आकाश अग्रवाल, अमित गोयल, पवन गोयनका, धीरेन्द्र,इत्यदि ने सहभगिता की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।