Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश

एआरपी फैक्ट्री के मजदूरों ने वेतन और प्रोबिडेट फण्ड की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

गोरखपुर। गीडा सेक्टर 13 स्थित आजम रबर प्रोडक्ट प्रा0 लि0 के प्रबंध तंत्र द्वारा मजदूरों के साथ किये जा रहे शोषण और वेतन प्रोबिडेट फण्ड नही देने पर सैकड़ो की संख्या में मजदूरों ने एआरपी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र व कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवा को सौंपकर वेतन और प्रोबिडेट फण्ड दिलाने की मांग किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि एआरपी प्रबंध तंत्र द्वारा फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों का वेतन  समय से न देकर 15 से 20 दिन बाद दिया जाता है जिससे मजदूर और उनके स्वजन भुखमरी के कगार पर खड़े हो जाते है वही प्रबंध तंत्र द्वारा मजदूरों को दिए जाने वाले प्रोबिडेट फण्ड को 16 माह से नही दिया जा रहा है मजदूरों द्वारा वेतन और प्रोबिडेट फण्ड मांगने पर प्रबंध तंत्र द्वारा फैक्ट्री बन्द कर दिए जाने की धमकी दी जा रही जिसकी शिकायत श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर और उप श्रम आयुक्त गोरखपुर को किया गया था लेकिन दबाव में आकर श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा भी फैक्ट्री प्रबंध तंत्र पर कोई कार्रवाई नही किया गया मजदूरों ने प्रशासन से मांग किया है कि जनहित को देखते हुए मजदूरों का वेतन और प्रोबिडेट फण्ड समय से दिलाया जाय।प्रदर्शन करने वालो में राधेश्याम यादव ,परमूद कुमार, चंद्रिका पांडेय ,धर्मदेव पांडेय राधेश्याम ,पवन, दीपनारायण संजय कुमार, रामवृक्ष, राजेश कुमार ,जगदीश यादव, हनुमान प्रसाद गोरख यादव सहित फैक्ट्री के सभी मजदूर मौजूद थे।




इस संबंध में एआरपी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद आजम खान ने बताया कि जब से कोरोना महामारी का कहर शुरू हुआ है तभी से मजदूरों का पीएफ का पैसा जमा नहीं हो पाया ।  मजदूरों के पीएफ का पैसा जमा करने के लिए फैक्ट्री के अंदर अतिरिक्त मशीनें जो काफी दिनों से बंद पड़ी हैं उन्हें बेचकर भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन मजदूरों द्वारा मशीनें बेचने पर रोक लगा दिया गया है। जिसके कारण भुगतान करने में कठिनाई हो रही है। रिपोर्टर/रबिंद्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।