Skip to main content

DlightNews

*किन्नर अखाड़ा कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी से मिले मिन्नत गोरखपुरी*     *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर 24 सितम्बर 2021शहर के समाजसेवी, सुप्रसिद्ध शायर व लेखक व मंच संचालक,साहित्यकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ-भारत मिन्नत गोरखपुरी ने एक कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर माला पहनाकर और गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी की स्मारिका भेंट करके उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि मैं आपका बाबा गुरु गोरखनाथ और बाबा रोशन अली शाह जैसे बुजुर्गों और सूफी संतों की धरती पर स्वागत और इस्तकबाल करता हूं और ऊपर वाले से कामना करता हूं कि वह आपको लंबी जिंदगी दे ताकि आप लोगों के लिए ऐसे ही संघर्ष करती रहें।
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी ने मिन्नत गोरखपुरी से कहा कि आप हमारे मोमिन भाई हैं और हम आपका उतना ही सम्मान करते हैं जितना कि अपने धर्म के मानने वाले अनुयायियों का सम्मान करते हैं। मोहर्रम ताजिया भी निकालते हैं और मौला अली का फातिहा भी करते हैं यही हमारी भारतीय संस्कृति है और किन्नर अखाड़ा इस परंपरा को एक बादल की तरह करता है। अंत में गोरखपुर के महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी जी का मिन्नत गोरखपुरी ने सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मुबारकबाद पेश की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।