*सी.आर.सी.गोरखपुर गोरखपुर में दिव्यांग जनों हेतु दो दिवसीय विशेष कोविड़ टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* गोरखपुर 20 सितम्बर 2021जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कैंप के मुख्य अतिथि सी एम ओ डॉ सुधाकर पांडे रहे। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि डॉ संजयन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा के टीकाकरण करवाया। बता दें कि लगभग 3 महीना पहले सी.आर.सी.गोरखपुर ने कोविड टीकाकरण की पहली डोज लगाने के लिए दिव्यांगजनों हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया था। इस कैंप के प्रति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉक्टर हिमांग्शु दास ने अपनी शुभकामना व्यक्त की।
DlightNews
Comments
Post a Comment