Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेश
बाढ़ पीड़ितों ने गांव मैरुण्ड करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

गोरखपुर। सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुआवल कला के बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से गांव को मैरुण्ड घोषित करने की मांग किया तथा दर्जनों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने हल्का लेखपाल पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए गांव पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान प्रतिनिधि विजयभान ने आरोप लगाया कि आमी नदी  के बाढ़ से कुआवल कला का बीच का टोला चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ था । गांव में आने वाली दोनो सड़क पानी ने डूबा हुआ था ग्रामीण जान जोखिम में डलाकर आते जाते थे । वर्तमान में भी एक सड़क पानी मे डूबा हुआ तथा अनेक घर मे पानी घुसा हुआ है। गांव मैरुण्ड कराने के लिए कई बार तहसील प्रशासन से गुहार लगाया लेकिन लेखपाल ने तहसील प्रशासन को गुमराह कर बिना जांच किये ही 1998 के बाढ़ का हवाला देकर रिपोर्ट लगा दिया । वही लेखपाल गांव के एक व्यक्ति के इशारे पर कार्य करते है । एक बार लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों की सूची भी मांगी थी। जिसे समय से उपलब्ध भी करा दिया गया था लेकिन उस सूची को लेखपाल ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है । बाढ़ पीड़ितों ने गांव के बिचले कुआवल कला को मैरुण्ड घोषित करने की मांग किया है।

प्रदर्शन करने वालो में प्रधान सुखना देवी राममिलन शर्मा महेंद्र पासवान राम आशीष शशि कपूर नारायण विकास मनरावती देवी सुशीला देवी धर्मशीला ज्ञानमती देवी चंद्रकला संगीता धर्मवाती शिवानन्द गोविंद अजय कुमार रामनौकर चंदन देवकृष्ण बबलू पासवान सहित अनेक बाढ़ पीड़ित मौजूद रहे। रिपोर्टर/ रविन्द्र निषाद/गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।