Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/20 सितम्बर

*जनपद में डेंगू, वायरल बुखार से बचाव, रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी ने किया बस्तियों का निरीक्षण।*

जनपद में डेंगू, वायरल बुखार से बचाव, रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा लगातार हर प्रकार से किए जा रहे उपाए एवं डेंगू से बचने के लिए व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के क्रम में आज सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ एवं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियांें की टीम को लेकर मोहल्ला दुर्गा नगर, हनुमानगढ व मिर्जा का नगला में गठित समिति के साथ डोर टू डोर सर्वे कर घरों में जमा पानी को फिकवाया व लोगो को जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सक्रिय एवं गठित की गई निगरानी समिति द्वारा डेंगू व वायरल की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सफाई कार्य, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, एंटी लारवा, घरों में पानी भराव वाले बर्तनों, कूलर टंकी आदि को खाली कराए जाने एवं रास्तों में जलजमाव एवं जलभराव की निकासी हेतु अभियान चलाकर गतिविधियों को संचालित किए जाने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि कार्यों के संपादन में किसी के द्वारा लापरवाही बरती नहीं जाए। उन्होंने यह भी निर्देषित किया कि माइक्रो प्लान के अनुसार एंटी लारवा स्प्रे, उसके बाद लगातार फागिंग चक्रानुक्रम में कराते रहें। जिलाधिकारी ने घर-घर सर्वे अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घरों में कूलर, फ्रिज, नाद आदि में जमे पानी को खाली करवाऐ जाने तथा उसी दौरान घर के सदस्यों को बुखार होने के संबंध में जानकारी देने एवं रजिस्टर में उनका नाम अंकित करने के निर्देश नगर आयुक्त व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई अभियान और ज्यादा बेहतर ढंग से चलाए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्हे गंदगी, जल भराव, क्षतिग्रस्त नालियां मिली। इस पर उन्होने उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जगह-जगह टूटी हुई नालियों की मरम्मत करवाऐं और चौक पडी नालियों की सफाई इस प्रकार से करवाऐं की नाली का पानी अंतिम स्थान नाले तक पहुचता रहें। उन्होने कहा कि प्लॉटों में जलभराव की निकासी कराते रहे उसमें इंसेक्टिसायडल एवं लार्वासाइडल जैसी कीटनाशक दवाओं तथा मिटटी के तेल का छिडकाव निरंतर कराते रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।