विजयादशमी पर अच्छाई की होती है विजय: सुनील पासवान
चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने क्षेत्र वासियों को दिए विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहा कि दशहरा एक हिंदू त्यौहार है जो दुष्ट राजा रावण पर भगवान राम की जीत की दर्शाता है। यह महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का भी प्रतीक है। दशहरे के दिन को विजयदशमी के रूप में जाना जाता है। इस दिन रावण का एक लंबा पुतला बनाया जाता है जो बुराई को दर्शाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने के लिए दशहरे पर इसे जलाया जाता है।

Comments
Post a Comment