बुराई पर अच्छाई की होती है जीत: कमलेश पासवान
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने सभी देशवासियों की विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी एक ऐसा पर्व है, जिसे लोगों के मन में नई ऊर्जा, बुराई पर अच्छाई की जीत और लोगों के मन में नई चाह और सात्विक ऊर्जा भी ले आता है। भगवान राम ने कैसे बुराई का अंत कर रावण पर विजय प्राप्त की। और माँ दुर्गा ने महिषासुर को मारकर बुराई का अंत किया। 9 दिन देवी माँ के पूजा अर्चना के बाद यह विजयादशमी पर्व मनाया जाता है। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी।

Comments
Post a Comment