Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर के सूर्यकुण्ड धाम पर हरिद्वार, काशी के तर्ज पर की जा रही है गंगा आरती*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। शहर की पौराणिक धर्मस्थली कहे जाने वाले सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पूरी तरह से साफ सुथरा नजर आ रहा था। यह संभव हुआ सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के अथक प्रयासों से। यह बातें भाजपा नेता मनीष सिंह ने सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर महाआरती के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, काशी के तर्ज पर सूर्यकुण्ड धाम पर की जाने वाली गंगा आरती बहुत ही हर्ष की बात है। वे मुख्य अतिथि के रूप में गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निरंतर आरती-कीर्तन से सनातन धर्म को बड़ावा मिलता है। इस गुरुवारिया आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना किया गया। उसके बाद शुरू हुआ मां गंगा की पावन आरती। इस बीच जयघोष गूंज रहे थे। माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंह ने बताया कि नदियां और सरोवर हमारी जीवन रेखा है और इनकी पवित्रता स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक हिंदू का धर्म है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार काशी के तर्ज पर गोरखपुर में शुरू की गई महाआरती अत्यंत प्रशंसनीय है। समिति का प्रत्येक स्वयंसेवक बधाई का पात्र है जो विगत वर्षों से निरंतर ऐसे आयोजन कर रही है। आरती का आयोजन निरंतर जारी रहना चाहिए। आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं की भक्ति को देख कर मन प्रफुल्लित हो उठा। यह आरती धाम, सरोवर की साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुण्ड धाम हमारी पौराणिक विरासत है और यह सरोवर महाभारत काल का है यह सरोवर साफ-सुथरा और पवित्र रहे इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दू सिंह, सिद्धि गुप्ता, अजीत जैन, बृजेश मणि मिश्र, चंदन सिंह, अनुज मणि त्रिपाठी, अखिल, आदित्य सिंह, मनीष मिश्रा, जितेन्द्र, अशोक, अतुल, संध्या, निशा, आँचल, आशीष साहनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।