Skip to main content

DlightNews

*कॉक्लियर इम्प्लांट वाले बच्चों के श्रवण संबंधी समस्यायें विषय पर सीआरसी गोरखपुर में तीन दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम हुआ संपन्न ।*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। सीआरसी  में कॉक्लियर इम्प्लांट वाले बच्चों के श्रवण संबंधी समस्या विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रम का समापन हो गया । बता दें सीआरसी गोरखपुर ने इस शैक्षिक सत्र में 21 ऑनलाइन सीआरई कार्यक्रमों का आयोजन किया । उसी श्रृंखला का यह आज इस सत्र का अंतिम ऑनलाइन कार्यक्रम था। कार्यक्रम को श्री सत्यव्रत पिनाग्रही, सहायक प्राध्यापक, एसजीआरडीयूएचएस, अमृतसर, भौमिक कांडपाल सहायक प्राध्यापक,आदेश यूनिवर्सिटी, बठिंडा, डॉ वीपी शाह  पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर एवाईजेएनआईएसएचडी, नोएडा तथा अभिषेक कुमार स्पीच थैरेपिस्ट एम्स पटना  ने  संबोधित किया । वक्तागणों ने अपनी चर्चा के दौरान कॉक्लियर इम्प्लांट वाले बच्चों के लिए समुचित स्पीच थेरेपी तथा श्रवण बाधिता के क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकी के प्रयोग की सलाह दी । कार्यक्रम का संचालन सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक सहायक श्री रॉबिन ने किया । सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन पर अपनी शुभकामनाएं दी। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में पूरे देश से 100 लोगों ने प्रतिभाग किया ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।