Skip to main content

DlightNews

*पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे सरकार:सरदार दिलावर सिंह*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर। बड़हलगंज पत्रकार विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर समाज को सही राह दिखाने का काम करते हैं।उनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।पत्रकार हित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना आवश्यक है।इस दिशा में राज्य सरकार को यथोचित कदम उठाने की आवश्यकता है।यह विचार सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने व्यक्त किया।पत्रकारिता में होने वाली अड़चनों और कठिनाइयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार दिलावर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के बदले हुए परिवेश में पत्रकारों का एक वर्ग बुरी तरह हतोत्साहित है और मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ गया है,जिस पर चिंतन,मनन और मंथन की जरूरत है। पत्रकारिता निष्पक्ष और भेद-भाव रहित होनी चाहिए। सिर्फ निजता के लिए की गई पत्रकारिता समाज को सही आइना नहीं दिखा सकती।उन्होंने सभी पत्राकारों से निष्पक्ष पत्रकारिता की अपील करते हुए कहा कि हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ पत्रकारहित में निरंतर लगा हुआ है।किसी भी पत्रकार के साथ प्रशासन को ज्यादती नहीं करने दी जाएगी।इस दौरान दिलावर सिंह के साथ संगठन के वरिष्ठ सहयोगी शिवलाल वर्मा व अमिय नाथ मिश्र उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।