Skip to main content

DlightNews

*डाउन सिंड्रोम बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है- दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त गोरखपुर*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।  सीआरसी  में वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे मनाया गया। जिसके अंतर्गत डाउन सिंड्रोम बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, शॉर्टिंग प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त श्री दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि डाउन सिंड्रोम वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने में उनके अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यद्यपि कि सीआरसी गोरखपुर डाउन सिंड्रोम बच्चों के पुनर्वास में तकनीकी भूमिका निभाने में अग्रणी है परंतु दिव्यांगजनों के अभिभावकों के सहयोग के बिना संपूर्ण पुनर्वास संभव नहीं है। गोरखपुर के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील कमानी ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परिवर्तन, आहार-विहार, विलंब से विवाह आदि कारणों ने डाउन सिंड्रोम बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी किया है।इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज मधुकर ने डाउन सिंड्रोम के कारण, पहचान तथा हस्तक्षेप पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डाउन सिंड्रोम बच्चों को उचित शिक्षण-प्रशिक्षण द्वारा समाज की मुख्यधारा में जोड़ा सकता है। कार्यक्रम का संचालन नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने किया। सह-समन्वयक श्री अरविंद कुमार पांडे,श्री संजय प्रताप सिंह एवं श्री रॉबिन ने इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उनके अभिभावकों सहित सीआरसी गोरखपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...