Skip to main content

DlightNews

*इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह हुआ सम्पन्न। पत्रकारों ने खेली फूलों की होली, गले मिलकर दी मुबारकबाद।* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह   पत्रकार मोहम्मद आजम के आवास खोखर टोला, घासी कटरा रोड़, गोरखपुर  पर आयोजित किया गया है। पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगा, गले मिलकर रंगोत्सव होली की बधाईयाँ दी, फिर फूलों की होली खेली। पत्रकारों ने होली गीत और हास्य व्यंग्य पढ़ कर माहौल को और रंगीन बना दिया। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, सद्भाव और सौहार्द का पर्व है। होली पर हम सभी आपसी भेदभाव भूला कर गले मिल जाते हैं। समाज में फैली वैमनस्य, कुरीतियों व बुराईयों के प्रतिकार के लिए ऐसे आयोजन होना आवश्यक है। होली मिलन से स्वस्थ समाज के निर्माण, उत्थान और प्रगति के रास्ते प्रशस्त होते हैं। होली का पर्व अनेकता में एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मोहम्मद आजम, रफी अहमद, ललित सिंह, डाॅ. शकील अहमद, डाॅ. अतीक अहमद, सतीश चन्द, सतीश मणि त्रिपाठी, श्रवण कुमार गुप्ता, जुबेर आलम, रमाशंकर गुप्ता, मोहम्मद अहमद खान, श्रवण कुमार गुप्ता, वजीहउद्दीन, डाॅ. वेद प्रकाश निषाद, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, मो. इरफ़ान खान आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।