Skip to main content

DlightNews

*मकतब इस्लामिया के सालाना जलसे में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। मकतब इस्लामिया फैज़ाने मुबारक खां शहीद तुर्कमानपुर का दूसरा सालाना जलसा शनिवार को तुर्कमानपुर में हुआ। मकतब के शिक्षक हाफ़िज़ अशरफ रज़ा व हाफ़िज़ सैफ अली की देखरेख में मो सुफियान, शाद रज़ा , समीर हसन, मो.ओवैस, मो. हाज़र , मो.नोमान  कनीज फातिमा, सना खातून, तसमी खातून, सादिया खातून, फलक खातून, अलफी खातून, मो. हिफ्जान अहमद, तहसीन अशरफ, सैयदा खातून, मो. रेहान, तैयबा खातून, आतिफा खातून, माहिरा खातून, फरहान, मो. अफ्फान रज़ा, अफियना खातून,  नदीम अहमद, शिफा खातून, माहिरा शम्स, अफीना खातून, मो. उजैन, मो अयान, आइरा खातून आदि बच्चों ने तिलावत, तकरीर, नात, मनकबत, दीनी सवाल-जवाब व दुआ के जरिए लोगों का दिल जीत लिया।मुख्य अतिथि घोसी मऊ के मुफ्ती रिजवान शरीफी, मुफ़्ती अख्तर हुसैन, मुफ़्ती मेराज अहमद, मुफ्ती अज़हर शम्सी, कारी शराफत हुसैन, मो. अनस, कासिद रज़ा, मौलाना सलीम अहमद, मो. रेहान रजा ने बच्चों को पुरस्कारों से नवाज़ा और अवाम को दीनी व दुनियावी तालीम हासिल करने पर खास ध्यान देने की नसीहत की।
  कार्यक्रम के अंत में वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार मोहम्मद आकिब अंसारी ने मकतब इस्लामिया फैज़ाने मुबारक खाँ शहीद, तुर्कमानपुर  मकतब के ज़िम्मेदार हाफ़िज़ अशरफ रज़ा व हाफ़िज़ सैफ अली और उनकी पूरी टीम को इस तरह का शानदार प्रोग्राम सुचारू रूप से कराने के लिए मुबारकबाद पेश किया। प्रोग्राम के इस अवसर पर  हाजी जलालुद्दीन कादरी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद नदीम निजामी, अयान अहमद निजामी, शफीक अहमद आदि लोगों ने शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।