Skip to main content

DlightNews

कल दिनांक 26 ,3, 23 को बरेली के होटल सीता किरण में संपन्न भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी प्रांत के वार्षिक अधिवेशन में पीलीभीत नगर भारत विकास परिषद शाखा को प्रांत की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया ।।भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना ने बताया की पीलीभीत को प्रथम पुरस्कार दिया गया, द्वितीय पुरस्कार बरेली की शाखा सांस्कृतिक साहित्यिक को मिला, तृतीय पुरस्कार पांचाल नगरी बरेली शाखा को प्रदान किया गया। पीलीभीत शाखा को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित करने का भी विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ, इसके अतिरिक्त शाखा के वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद कुमार गुप्ता जी को संपूर्ण वर्ष संपन्न कार्यों की वाह समाचार पत्रों के कटिंग की अत्यधिक सुंदर एल्बम के लिए विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया ,शाखा के सचिव श्री रवि देव शर्मा जी को उत्तम सचिव के कार्य हेतु भी पुरस्कृत किया गया ।शाखा पीलीभीत भारत विकास परिषद के आगामी सत्र 23 ,24  सत्र के अध्यक्ष श्री सौरभ सक्सेना जी ने एवं सचिव श्री सुधीर कुमार सिंह जी ने कोषाध्यक्ष श्री संजय जिंदल जी, डॉ विजय कुमार सिंह जी एवं महिला सदस्य डॉ शशि गुप्ता जी ने उपरोक्त पुरस्कारों को ग्रहण किया डॉक्टर अनिल सक्सेना ने बताया वार्षिक अधिवेशन में प्रांत का चुनाव भी संपन्न हुआ प्रांतीय अध्यक्ष के लिए श्री संजीव जोली जी प्रांतीय कोषाध्यक्ष के लिए  हिमांशु छाबड़ा उपाध्यक्ष के लिए श्री पंकज शर्मा जी , राहुल यदुवंशी को महासचिव, संरक्षक पद के लिए श्री प्रभात सक्सेना जी को एवं डॉ अनिल सक्सेना  को कार्यक्रम संयोजक संस्कार एवं जिला प्रभारी (पीलीभीत बीसलपुर पूरनपुर शाखाओं का ) रोहिलखंड पूर्वी प्रांत का पदाधिकारी घोषित किया गया ।।वार्षिक अधिवेशन में बोलते हुए मध्य उत्तर क्षेत्र बनके अध्यक्ष श्री तरुण जी ने सभी परिषद के सदस्यों को भारत विकास परिषद के मूल मंत्र सेवा ,संस्कार ,समर्पण, सहयोग संपर्क, को आधार बनाकर समाज में अपना स्थान बनाने का प्रयत्न किया जाना चाहिए और समाज के अधिकतम लोगों को भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों से शिक्षा मिले ऐसी योजना पर ध्यान देने की जरूरत है! आज के वार्षिक अधिवेशन में क्षेत्रीय सचिव श्री नरेंद्र अरोड़ा जी ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का आव्हान किया कि आपको देश में एक मिसाल कायम करना है और सभी कोई एहसास कराना है कि परिषद समाज और देश सेवा में अग्रणी रहकर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर युवाओं का नेतृत्व प्रदान करना है और देश को आगे बढ़ाना है उन्होंने सभी नए प्रांत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं जानकी भी प्रदान की और आशा जताई कि रेहेलखंड प्रांत की नई टीम  उत्साह से भारत विकास परिषद को लगातार नई ऊंचाइयों और बुलंदियों पर पहुंचाएगी ऐसी मुझे आशा है। आज के वार्षिक अधिवेशन में आज के वार्षिक अधिवेशन में प्रांत की रिपोर्ट होगा अवलोकन किया गया और महिला सदस्यों की भागीदारी पर ज्यादा जोर देने की बात की गई। संचालन आज के कार्यक्रम का संचालन नवनियुक्त महासचिव प्रांत श्री राहुल यदुवंशी जी ने किया तथा आभार प्रांतीय संरक्षक श्री प्रभात सक्सेना जी ने सभी किया और सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया तदुपरांत कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...