Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ

गुलाब बाड़ी शमशान भूमि एवं वरिष्ठ जन कल्याण समिति का होली मिलन कार्यक्रम

         बरेली,20 मार्च/ गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति एवं वरिष्ठ जन कल्याण समिति बालजति, बरेली के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेंद्र प्रसाद गुप्ता जी ने की और संचालन  केंद्रीय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती मधु शर्मा  ने किया I 
         इस अवसर पर दोनों समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर फूलों की होली खेली और गले मिलकर एक दूसरे को होली के पावन पर्व की बधाई दी । इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से विभिन्न होली के गीत गाए गए और कवि गणों ने कविताएं पढ़कर लोगों को  गुदगुदाया और हंसी ठिठोली कर फाग महोत्सव को और भी होली मय  बना दीया I 
      कार्यक्रम में नगर निगम के उपसभापति पार्षद छंगामल मौर्य ने जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक ऐसा त्यौहार है जिससे हम सब अपने गिले-शिकवे भूल कर एक दूसरे को प्यार का पैगाम देते हैं I 
   दोनों समिति के महासचिव अनिल सक्सेना ने इस मौके पर सभी को रंगों के इस त्यौहार पर बधाई दी और कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है जो हमारी एकता का प्रतीक है I 
              इस अवसर पर दोनों समिति के पदाधिकारियों में सर्वश्री प्रोफेसर आरके गुप्ता, योगेश चंद्र सक्सेना ,दिनेश दद्दा एड0, तोताराम गुप्ता, राज बहादुर सक्सेना, रवि किशोर सक्सेना, अतीत प्रकाश गुप्ता, उदय प्रकाश गुप्ता,  दयाशंकर वर्मा, अरुण कुमार एडवोकेट, राजेंद्र सागर ,डॉ एम एल मौर्य, नवीन सिन्हा, श्रीमती कुसुम जोहरी, वंदना प्रधान, लक्ष्मी देवी एवं श्रेय सक्सेना आदि शामिल थे I 

                              दिनेश दद्दा
                                    प्रवक्ता
वरिष्ठ जन कल्याण समिति, बरेली बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।