Skip to main content

DlightNews

*12 सौ से अधिक निःशुल्क चौपाल लगाने वाले सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय को मिली 'समाज योगी' उपाधि*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख,मानद कुलपति  , देहदानी सौहार्द शिरोमणि ऑनरेरी प्रोफेसर सौरभ पाण्डेय को महात्मा गांधी के सत्याग्रह क्रांति क्षेत्र बिहार के  बेतिया चापरण में निरोज़ा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाज योगी उपाधि से विभूषित किया गया।सौहार्द शिरोमणि  सौरभ पाण्डेय को समाज योगी उपाधि मिलने पर धराधाम इंटरनेशनल परिवार सहित देश विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय को समाज योगी की उपाधि अमेरिका फेज 3 के संपादक परविंदर सिंह,बेतिया नगर प्रमुख गरिमा सिकारिया ,समाजसेविका डा. इंदु राजपूत एवम निरोज ग्रीन  इंडिया रिसर्च फाउंडेशन के प्रमुख डा. नीरज गुप्ता के हाथो  दिया गया।
समाज योगी की उपाधि डा.सौरभ पाण्डेय द्वारा बाइस वर्षो से निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यों को देखते हुए दिया गया है।
विदित हो कि सौहार्द शिरोमणि देहसानी  सौरभ पाण्डेय द्वारा निरंतर 22 वर्षो से शिक्षा,धार्मिक सौहार्द,पर्यावरणसंरक्षण,सामाजिक जागरूकता,विश्व बंधुत्व एवम सरकारी की जनकल्याणकारी योजना को गांव गांव में जाकर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के लिए दिए गया है।अब तक सौरभ पाण्डेय द्वारा 12 सौ से ऊपर निःशुल्क चौपाल लगाया जा चुका है।वर्ष 1999 से निरंतर दो निरक्षरों को साक्षर बनाने की शर्त पर निःशुल्क शिक्षण एवन वर्ष 2008 में दो तटबंधों के बीच बसे गांवों में पूर्ण रूप से सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई तटबंध यात्रा को काफी सराहना मिली जिसकी तारीफ बी बी सी लंदन ने की थी।इसके लिए सौरभ पाण्डेय को देश विदेश से काफी सम्मान प्राप्त हुए है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।