Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपुर
गोरखपुर में शिक्षकों को मिला दो दिवसीय एफएलएनका प्रशिक्षण

गोरखपुर। विकास खंड पाली के बीआरसी केंद्र पर 14 मार्च 2023 दिन बुधवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की परिकल्पना को परिलक्षित करने के उद्देश्य के साथ दो दिवसीय कक्षा 4 और 5 उपचारात्मक शिक्षण आधारित शिक्षक प्रशिक्षण  कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार दिवेदी की उपस्थिति में  प्रार्थना के साथ हुआ सभी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षको की अंतर्निहित शक्तियों का विकास करना और उनके अंदर रचनात्मकता का भाव लाना है जिससे वो स्कूलों में जाकर अपने बच्चो को बेहतर शिक्षा दे सके आप सभी पूरे मनोयोग से इस प्रशिक्षण को पूर्ण करे हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है इसके साथ ही बेसिक और एडवांस स्तर के फ्रेम वर्क पर चर्चा की गई, इस दौरान छोटे-छोटे समूह में विषय वस्तु पर विस्तृत चर्चा की गई।

बाद में सभी ग्रुप द्वारा प्रेजेंटेशन भी दिया गया।एआरपी विमलेश यादव , ए आरपी अविनाश त्रिपाठी , मयंक मिश्रा और एआरपी प्रशांत पाण्डेय ने भाषा विषय पर बेसिक और एडवांस स्तर के लक्ष्यो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह 24 सप्ताह का कार्यक्रम है और इस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

वहीं एआरपी प्रशांत पाण्डेय और एआरपी अविनाश त्रिपाठी ने गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित कर प्रशिक्षण मे चार चांद लगा दिए।प्रशिक्षण के दौरान प्रथम संस्था से अंकित पटेल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

इस अवसर पर बीना यादव,गीता दुबे,अर्चना सिंह,सतीश कुमार यादव,प्रशांत कुमार,गंगा शरण सिंह,मारकंडेश्वर नाथ चौबे, प्रमोद यादव , अष्टभुजा, प्रकान्त, अखण्ड, कृष्ण गोपाल, मो. समीम, रूद्र नाथ धर दूबे, रीना जायसवाल, सीमा माली, सोनम विनय वर्मा सोनम, सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। रिपोर्टर, रबिंद्र निषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।