Skip to main content

DlightNews

सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरी गिरने से लाखों का हुआ नुकसान                              

बरेली फतेहगंज पश्चिमी _ भारी बारिश से फसलों के नुकसान के साथ सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का हुआ नुकसान।  जानकारी के अनुसार भारी बारिश से खेतों में लगी गेहूं सरसों आलू की फसलें व्यापक रूप से नष्ट हो गई, इसी के साथ फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोहरा गांव में कल रात आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का नुकसान हो गया। गांव सोहरा निवासी मोहम्मद फिरोज सैफी पुत्र मोहम्मद अहमद ने बताया कल रात लगभग 12 बजे अचानक दो मंजिला मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे कई कमरों में दरार पड़ गई घर में लगे टीवी फ्रिज कूलर इनवर्टर बैटरी सब फुक गया। और पूरे घर की बिजली फिटिंग की लाइन ब्लास्ट हो गई। और कई जगह लिंटर में छेद ही हो गए, जिससे बारिश का पानी घर के नीचे उतर आया और घर में पानी भर गया। बिजली की आवाज से पूरा घर दहशत में आ गया गनीमत रही कि मैं और मेरी मां नूर बानो, बहन मोबीन, भाई फिरदोस सभी लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली की आवाज इतनी भयंकर थी कि मोहल्ले के लोग जाग गए। गांव में बिजली गिरने की सूचना पर प्रमुख समाज सेवी इस्लाम हुसैन, बीडीसी सदस्य शरीफ, इमरान, मोहम्मद रिजवान, कौशर, वसनवी, शहीद, चांद मोहम्मद, छोटे सैफी आदि लोगों ने आकर मदद की। मौके पर पहुंचे इस्लाम हुसैन ने मीरगंज तहसील के आला अधिकारियों लेखपालों को आकाशीय बिजली गिरने की सूचना दी, फिरोज सैफी ने बताया उनका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। और कहा कि अधिकारियों और लेखपाल को सूचना देने के बाद भी कोई भी देखने या मौका मुआयना करने नहीं आया। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।