Skip to main content

DlightNews

*किसी के चेहरे पर एक मुस्कान देना ही आनंद अनुभूति है- प्रमुख सचिव श्री झा*
------------ 
*हम टेक्निकल तौर पर तो मजबूत हो गए हैं, लेकिन कल्चर में बहुत पीछे हैं*-कलेक्टर श्री गुप्ता
--------  
*आनंदम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, की गई कार्रवाईयों से कराया अवगत*
-----------
डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज से स्टेट हेड राजेंद्र योगी

देवास, 10 मार्च 2023/ किसी के चेहरे पर एक मुस्कान देना ही आनंद की अनुभूति हैं। आनंदम विभाग हमेशा से प्रयासरत रहता है कि जो डिस्प्रेशन या तनाव में जीते हैं, उन्हें हंसाने का प्रयास करना ही आनंद उत्सव है। उक्त बातें आनन्द एवं धर्मस्व विभाग, प्रमुख सचिव श्री संजीव झा ने आज देवास विकास प्राधिकरण के कक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित आनंद विभाग की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, जिला समन्वयक आनंदम विभाग श्रीमती समीरा नईम, पूर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत शर्मा, शिक्षक महेश सोनी ,आनंद ग्राम सोबलयपुरा से सरपंच श्री परिहार, टोंकखुर्द से डॉ अनार सिंह, बागली से सुनीता उदावत, शोभा गोस्वामी, शेर खान हिना राठौर, कवि मनोज दुबे, जुगलकिशोर, राजेश पटेल सहित अन्य आनंदक उपस्थित थे।

देवास जिले में आनंद उत्सव के तहत किए सराहनीय कार्य

बैठक में प्रमुख सचिव श्री संजीव झा ने देवास जिले में आनंदम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में आनंदम विभाग द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। इनका कार्य प्रदेश भर में सबसे अच्छा है। मैंने यहां देखा कि जितने भी आनंदक बैठें हैं, वे सभी सकारात्मक सोच लिए हैं। आप सभी आनंद एवं सकारात्मकता के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही दूसरों के चेहरों पर मुस्कान के साथ मन में सकारात्मकता लाएंगे। सभी आनंद को महसूस करें सभी जगह इसे फैलाया। आनंद उत्सव की गतिविधियों में शामिल होकर लोगों के मन सकारात्मकता का भाव लाने के लिए आप अपने कितनी समय में से जो समय दूसरों की आनंद का अनुभव दिलाने के लिए कर रहे हैं, वह भी सराहनीय है।

बचपन में आनंद छुपा है, खुश रहना ही आनंद है

प्रमुख सचिव श्री संजीव झा ने कहा कि हमने हमारे बचपन में खूब आनंद का अनुभव किया है तथा जो भी खेल खेलें हैं वह सब नेचुरल खेल खेलें हैं। लेकिन वर्तमान में अधिकतर कहीं ना कहीं तनाव में जीते हैं, उन्हें इन प्राकृतिक आनंद से जोड़ना हैं। दूसरे शब्दों में कहे तों खुश रहना ही आनंद है। उन्होंने कहा कि हमारा देखने का नजरिया बदल गया हैं। हम बुरा देखते हैं, इसलिए सभी को बुरा ही बताते हैं। अगर हम आनंद के अनुभव, अच्छा, सकारात्मक एवं सकून देने वाला नजरिया रखेंगे तो दूसरों को भी उसी नजरिये से जोड़ेंगे। यही सही मायने में आनंद का अनुभव हैं। हमें संकोच नहीं रखना चाहिए मिलजुल कर अच्छा कार्य करेंगे तो उसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।

हम टेक्निकल तौर पर तो मजबूत हो गए हैं, लेकिन कल्चर में बहुत पीछे हैं-कलेक्टर श्री गुप्ता

 बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हम टेक्निकल तौर पर तो मजबूत हो गए हैं, लेकिन कल्चर में बहुत पीछे हैं। इसलिए हमें टेक्निकल तो मजबूत रहना ही है साथ ही कल्चर में भी मजबूत बनना है। हम सभी ने अपने बचपन में अच्छे आनंद के साथ खेल खेलें हैं और उनका आनंद लिया है, लेकिन जो टेक्निकल युग आने के बाद बच्चें इनसे दूर होते जा रहे हैं। वर्तमान में देखने में आता है कि करीब-करीब सभी व्यक्ति किसी न किसी तनाव में रहते हैं। इसलिए हमें यह तनाव दूर करना है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आनंद उत्सव के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मोटिवेट करें जिससे उन्हें आनंद का अनुभव महसूस हो सकें।

खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं

 बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले के गांवों में खेल मैदानों को विकसित किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों को भी जोड़ा जा रहा है। पिछले माह आनंद उत्सव के दौरान गांवों में उत्साह का वातावरण रहा। गांवों में बच्चों के साथ–साथ महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं ने भी उत्साह से सहभागिता की। जिसका प्रतिसाद यह मिला कि ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए, जिससे हमारे अंदर पॉजिटिव एनर्जी रहे।

जिले में की जा रही गतिविधियों से कराया अवगत

 बैठक में जिला समन्यवक आंदम विभाग श्रीमती समीरा नईम ने जिले में अब तक की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने आनंद उत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के बारे में बताया।

बावड़िया की आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव ने बावड़िया की आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया तथा आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान महाकाल कालोनी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा आनंद उत्सव के दौरान भाग लेने वाले विजेताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। वाल ऑफ हैप्पीनेस गजरा गियर्स,रोटी बैंक स्टेशन रोड़, आनन्दम केंद्र महाकाल कॉलोनी का भी अवलोकन किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।