Skip to main content

DlightNews

*गंगोत्री देवी महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस का सप्तदिवसीय शिविर हुआसम्पन्न* 

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में सप्त दिवसीय सत्र का समापन रंगारंग कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रभा, विशिष्ट अतिथि रीना त्रिपाठी, महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र व अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ कामिनी सिंह व आभार डॉ प्रियंका त्रिपाठी व श्रीमती प्रत्या उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी श्रीमती प्रभा ने स्वयंसेवकों का उद्बोधन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में रहते हुए निस्वार्थ भाव से समाज हित में कार्य करना की एक सच्ची सेवा है। उन्होंने छात्राओं को अपने अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सचेत रहने को कहा। उन्होंने  आपात के स्थिति में 112,1090 व 181 नंबर की जानकारी दी।विशिष्ट अतिथि रीना तिवारी ने कहा कि सेवा का अर्थ ही निस्वार्थ सेवा करना होता है।उन्होंने कहा कि भरे हुए पेट को रोटी खिलाना भी सेवा नहीं है।समाज से अपेक्षित, भूख से पीड़ित एवं  खाने से वंचित लोगों की सेवा ही निस्वार्थ सेवा होती है।अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किए गए काम को सेवा मानना गलत है, राष्ट्रीय सेवा योजना में रहते हुए हमें यही सीखने की आवश्यकता है कि किस तरह हम निस्वार्थ सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। अगर देश का हर व्यक्ति निस्वार्थ सेवा में विश्वास रखें  और उस पर कायम रहे तो देश अपने आप बदलने की राह पर चल पड़ेगा। महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में जो सेवा शब्द जुड़ा हुआ है निस्वार्थ शब्द के साथ हैं एनएसएस इकाइयां उस गतिविधि का आयोजन करती है जो समुदाय के लिए प्रासंगिक है। मुख्य गतिविधियों वाले क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण और पोषण स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा कार्यक्रम महिलाओं की स्थिति में सुधार करने का प्रयास करता है। प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व व चरित्र के विकास को नव आयाम देता है।उन्हीने सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम मे डा. डा. कुमुद त्रिपाठी, डॉ शीला त्रिपाठी,प्रतिभा चौहान,डा.सीमा श्रीवास्तव,स्नेहा पांडेय, रजनी मिश्रा,आकाश रैना, प्रिया श्रीवास्तव, अशोक सिंह , अर्जुन यादव, संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, अनिल पांडेय, लक्ष्मी, इंदिरा व अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...