Skip to main content

DlightNews

*न्यू सैंपलिंग  पब्लिक स्कूल चकखान मोहम्मद गुलहरिया,  वार्षिक परीक्षा फल और पुरस्कार वितरण  हुआसंपन्न*
 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। 31मार्च23 को सत्र 2022 -23 का वार्षिक परीक्षा फल और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील मणि त्रिपाठी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह बच्चे भारत के लिए एक सुनहरे भविष्य  निर्माण करेंगे और माता-पिता के सपनों को साकार करेंगे। इन बच्चों  के अंदर असीम प्रतिभा है, बस इसे निखारने की आवश्यकता है। आज आवश्यकता इस बात कि है, हम इन बच्चों के लिए  एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। किसी भी कार्य को संपादित करने के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। कोई भी विद्यालय छोटा या बड़ा नहीं होता।केवल हमारी सोच ही छोटा या बड़ा बनाती है।  हमारे विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने स्वयं जलकर बच्चों को रोशन करने का काम किया है। समस्त छात्र एवं छात्राएं बधाई के पात्र हैं।हमारा विद्यालय पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे पेंटिंग प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, जी.के. प्रतियोगिता कराता है। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।हमारे सभी सहायक अध्यापक और अध्यापि काओं ने बच्चों की प्रतिभा को निखारा और संवारा।
 मुख्य रूप से अतुल श्रीवास्तव ,भानु प्रताप सिंह, रंजना श्रीवास्तव, शीला दुबे,अनामिका प्रकाश ,कहकशा अली और रिशु निषाद ने सराहनीय योगदान दिया।
प्रत्येक क्लास में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उच्च स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं मिष्ठान वितरित किया गया।पुरस्कार वितरण के अवसर पर आसपास क्षेत्र के बहुत बड़ी संख्या में  गणमान्य अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सबको धन्यवाद दिया।विद्यालय परिसर के सभी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी माया, चानमति, कलावती, दुर्गेश पांडेय और मोहन सिंह धन्यवाद के पात्र है,  जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन किया उनको दिल से मैं बधाई देता हूं। संवादसूत्र सुनील मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।