Skip to main content

DlightNews

*सनराइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन*

*प्रतापगढ़/मान्धाता* : सनराइज इंटर कॉलेज, सनराइज कान्वेंट पब्लिक स्कूल खरगीपुर मांधाता के प्रांगण में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एकल व समूह बनाकर सांस्कृतिक तरीके से भक्ति गीत व देशभक्ति गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी (शिक्षक विधायक) विशिष्ट अतिथि डॉ.ओ.पी राय (जिला विद्यालय निरीक्षक) व अध्यक्षता सूर्य प्रकाश तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण किया इस दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन की बागडोर विद्यालय की निष्ठा शुक्ला ने संभाली।  बाल कलाकारों ने बारी-बारी से एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सैनिकों ने जिस जज्बे से शहीद  होकर भारतीय तिरंगा की आन-बान-शान को बरकरार रखा उसकी प्रस्तुति दी गई।नौनिहालों ने अपने हुनरों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने छात्रों और नौनिहालों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक के भाई सत्य प्रकाश शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का बाखूबी स्वागत किया इस अवसर पर क्षेत्र व पास के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों, अतिथियों, समाजसेवियों, पत्रकारगणों, विद्यालय स्टॉफ व अन्य स्कूलों के शिक्षकों को विद्यालय के प्रबंधक सूर्य प्रकाश शुक्ल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।