Skip to main content

DlightNews

***************
*पत्रकार बड़ा नहीं होता है बड़ी होती है खबर सकारात्मक पत्रकारिता के जगत में पहचाने जाते हैं स्वर्गीय हिमांशु राठौर, (बाबासाहेब)*

*बाबा साहब की स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह2023*

राजेन्द्र योगी 

देवास पत्रकारिता जगत का एक ऐसा नाम जो हमारे दिलों में आज भी जिंदा है, वो नाम है स्व. हिमांशु राठौर बाबा साहब का। उन्होंने देवास की पत्रकारिता को एक नया आयाम देते हुए उन्होंने कहा था पत्रकार बड़ा नहीं होता बड़ी होती है तो खबर सकारात्मक पत्रकारिता के लिए उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा उन्होंने,  कई युवाओं को पत्रकारिता जगत के लिए आगे बढ़ाया।

 स्व. बाबा साहब की स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह 2023 का आयोजन शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाकक्ष में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कलमकारों का सम्मान किया जाना है, वे पत्रकार जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना शत प्रतिशत देकर समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

 इसमें अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, साहित्यकार राजकुमार चंदन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता व आईबीसी 24 ब्यूरो इंदौर दीपक यादव उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं स्व. बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर गई। सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने-अपने शब्दों के माध्यम से स्व. बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित की।  
राजानी ने 1994 में पार्षद चुनाव के दौरान बाबा साहब के साथ के कुछ पलों को याद दिलाते हुए यादें ताज़ा की, वहीं  चंदन द्वारा विश्व के पहले अखबार से लेकर आज तक की पत्रकारिता को सामने रखा एवं बाबा साहब की उच्च कोटि के पत्रकारों के साथ की तुलना की। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने पत्रकारिता जगत के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को उपस्थित, पत्रकारगणों के सामने रखा। स्व.बाबा साहब स्मृति सम्मान समारोह 2023 में पत्रकारिता क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार तरुण मेहता (अग्निबाण ब्यूरो), अनुभवी पत्रकार चंद्र प्रकाश शर्मा (पत्रिका इंदौर), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अमिताभ शुक्ला (बंसल न्यूज संवाददाता) व हाटपिपलिया के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार शाकिर मंसूरी (साधना न्यूज) का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण बाबा साहब के पुत्र वरुण राठौर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया। राठौर परिवार की होनहार बेटी देवयानी राठौर ने स्व.बाबा साहब की ऑइल पेंटिंग बनाई जिसकी सभी ने तारीफ की। कार्यक्रम में स्व.राठौर के भाई सर्वेश राठौर व परिजनों सहित देवास का मीडिया जगत (प्रेस क्लब परिवार) और जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी चेतन राठौड़ ने दी।
*******

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।