Skip to main content

DlightNews

*युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को पूर्व महापौर डा. सत्या पाण्डेय ने किया सम्मानित* 

जीवन मे पाये गये सभी सम्मान मेरे पिता की है देन-कुलदीप पाण्डेय
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।विगत एक दशक से असहाय जरुरतमंदो कि सेवा मे तत्त्पर युवा जनकल्याण समिति संस्थाध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को समाजसेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। 14 मार्च दिन मंगलवार को रेती व्यापार मंडल समिति एवं पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गीतांजलि होटल में सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डॉ. सत्या पाण्डेय जी रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार जसपाल सिंह जी द्वारा किया गया।सम्मान समारोह व होली मिलन के दौरान विभिन्न कवियों शायरों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम मे युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को मुख्य अतिथि पूर्व महापौर डा.सत्या पाण्डेय जी व सरदार जसपाल जी व रमेश चन्द गुप्ता जी द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय सम्मान प्राप्त करने के पश्चात रेती व्यापार मंडल समिति रजि. एवं पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सच्चे मन से समाज के लिए कुछ करने कि भावना मन मे जागृत करने का प्रतिफल है.,समाज के लिए लघु एवं बृहद स्तर पर नेक कार्य करने कि सीख मिलती रहती है।अपने जीवन मे पाये गये सभी उत्कृष्ट समाजसेवी सम्मान का श्रेय मै अपने पिता श्री बृजेश पाण्डेय जी को देता हूं जिनके मार्गदर्शन मे सेवा कार्य को पूर्ण कर पाता हूं। कुलदीप पाण्डेय ने यह भी बताया कि जरूरतमंदों को सामर्थ्य व स्वेच्छानुसार सहयोग व दान करने के लिए हम और हमारी संस्था नारायण सेवा नारायण सेवा के उद्देश्यपरक कार्य कर रही है। सच्ची निष्ठा के साथ समाजसेवा करने वाले व्यक्ति सम्मान के हकदार होते है,सम्मान मिलने से व्यक्ति मे कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है तथा सम्मान एहसास दिलाता है कि समाज के लोगों को आपकी आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।