Skip to main content

DlightNews

*भागीरथी सांस्कृतिक मंच की 749 वी काव्य गोष्ठी होली मिलन समारोह हुवा सम्पन्न*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।भागीरथी सांस्कृतिक मंच की 749 वी काव्य गोष्ठी होली मिलन समारोह के रुप में  अरविन्द शर्मा , पूर्वआई.जी.स्टैम्प बलरामपुर के 10 नंबर बोरिंग, गोरखनाथ ,गोरखपुर स्थित आवास पर जोशो खरोश के साथ मनाई गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा अकिँचन जी ने व संचालन सत्य नारायण 'पथिक' ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाई प्रेमनाथ मिश्र की वाणी वंदना से हुआ।युवा कवि कुंदन वर्मा पूरब ने होली को अपने गीतों में कुछ इस तरह पिरोया -सतरंगी रंगों से  हर रंग सजाने आया हूं ,जीवन में खुशियां हो सबके ये  दुआ लाया हूं।वरिष्ठ कवि राम सुधार सिंह सैथवार ने होली मिलन को कुछ इस तरह से परिभाषित किया -मन के भीतर से उठल प्यार हवे होली मिलन ,भाई-चारा क जुड़ल तार हवे होली मिलन।वरिष्ठ कवि सत्य नारायण 'पथिक' ने प्रिय को रंग लगाने की बात कुछ यूं की -बनूं आज मैं श्याम  , तुझे राधा बना दूं ,कहो तो रंग लगा दूं , कहो तो रंग लगा दूं।अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा अकिंचन ने प्रकृति भी होली मनाती है।उसको अपने शब्दों में कुछ यूं बयां किया -केसरिया रंगों की ये छिटकन अमराई गुंजित पिंक का पंचम ।
खेतों में पसरे  बसंती आभा, है फहरा रहा ये किसका परचम।
अन्य जिन कवियों ने काव्य पाठ चाहिए उनके नाम है-बद्री प्रसाद विश्वकर्मा, दानिका प्रसाद विश्वकर्मा अजय यादव, प्रेमनाथ मिश्र व अरूण ब्रम्हचारी आदि।
श्रोताओं में उपस्थित रहे - ओमनारायण विश्वकर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक अभियोजन एवं  मुकुन्द शरण त्रिपाठी , पूर्व विभागाध्यक्ष मध्यकालीन इतिहास, गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं डा. अमिताभ शर्मा तथा अमरनाथ ओझा, शिवकुमार तिवारी , अरविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया श्री अरविंद शर्मा जी ने।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।