Skip to main content

DlightNews

**मां कल्याणी शतचंडी महायज्ञ   का हुआ आयोजन कल्याणी घाम कलानी  में श्रद्धालुओं  ने किया दर्शन एवं पूजन*

*प्रतापगढ़/मान्धाता* : विकासखंड मांधाता के कलानी में लगभग 170 वर्ष पूर्व हुए जीर्णोद्धार प्राचीन मां कल्याणी धाम मंदिर के प्रांगण में विश्व शांति हेतु भाजपा नेता बिंधेश्वरी प्रसाद उर्फ पिंटू तिवारी के द्वारा 31 विद्वान ब्राह्मणों से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन कराया गया जिसके मुख्य यजमान के रूप में पिंटू तिवारी व उनकी धर्मपत्नी व आदि लोगों ने आहुतियां अर्पित की यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए मुख्य आचार्य सर्वेश मणि तिवारी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु महाचंडी यज्ञ का विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही इस शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है उन्होंने बताया कि पूजा पाठ हवन के लिए एक विशेष यज्ञशाला का निर्माण किया गया है जिसमें  पुरुष धोती व महिला साड़ी पहनकर ही यह अनुष्ठान कर सकती हैं भाजपा नेता बिंधेश्वरी तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी ने बताया कि शतचंदी महायज्ञ का आयोजन 25 मार्च तक किया जाएगा और इसी दिन महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी इस मौके पर ब्राह्मणभोज व इष्टमित्र का भी आयोजन किया जाएगा वही दशमी के दिन मां कल्याणी धाम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।