Skip to main content

DlightNews

*समाज की एकता व अखण्डता हेतु युवा जनकल्याण समिति ने किया होली मिलन*

जनमानस मे सकारात्मक विचारों को जन्म देती है होली मिलन.-कुलदीप पाण्डेय

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। युवाओं की संगठित सामाजिक संस्था युवा जनकल्याण समिति गोरखपुर का होली मिलन समारोह 12 मार्च दिन सोमवार को संस्था अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व में केन्द्रीय कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम मे धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम का संचालन संयोजक निखिल कुमार गुप्ता व सचिव नितिन श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।   होली मिलन के दौरान सर्वप्रथम अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,गोरखपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विजय श्रीवास्तव जी व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर अबीर गुलाल लगाकर पुष्प माल्यार्पण कर होली मिलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.तत्पश्चात युवाओं ने अबीर गुलाल का तिलक लगाकर सभी उपस्थित युवाओं ने फूलों से होली खेलकर होली मिलन मे युवा एकता व अखण्डता का संदेश दिये तथा समाज मे भाईचारा व मेलजोल स्थापित करने का संकल्प लिये।
संस्था अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने  कहा की होली मिलन युवाओं के बीच मे एकता को जागृत करता है,सामाजिक समरसता का प्रतिक होली पर्व जनमानस मे सकारात्मक विचार को जन्म देता है।बुराईं का नाश कर अच्छाईं का मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी विजय श्रीवास्तव ने कहा की युवा देश के कर्णधार है,जिनकी सोच समाज मे पनप रही कुरीतियों को नष्ट करने के प्रति समर्पित है।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय,वरिष्ठ समाजसेवी विजय श्रीवास्तव,निखिल गुप्ता, राजकुमार जायसवाल,नितिन श्रीवास्तव, हरिओम मल्ल, राहुल श्रीवास्तव, विश्वजीत कुमार,अरविंद श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव , निरंजन कुमार, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।