Skip to main content

DlightNews

करणी सेना की कड़ी चेतावनी, तौकीर रजा खां के विरुद्ध करणी सेना ने खोला मोर्चा 


बरेली। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने आज आईएमसी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया यह मोर्चा खोलने का  कारण है कि बरेली के आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने मीडिया में कल बयान दिया था जिसकी निंदा सभी हिंदू संगठन कर रहे हैं तौकीर का कहना है कि जितने भी हिंदू संगठन हैं वह सब आतंकवादी हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी हिंदू संगठनों पर बैन लगा दिया जाए। इसी को लेकर आज करणी सेना का विरोध देखने को बरेली में मिला जिसमें करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तौकीर रजा ने 2010 दंगा कराया था जिसमें मुख्य आरोपी रहे परंतु खराब प्रशासन व्यवस्था के खिलाफ अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हाल ही में इन्होंने देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया साथ ही साथ उन्होंने कहा की हिंदू-मुस्लिम विवाद कराने के लिए अनाप-शनाप बयान लगातार मीडिया में देते रहते हैं ऐसे दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर इनको जेल भेजा जाए यदि ऐसा नहीं होता है तो हमारे द्वारा भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब करणी सेना भी बरेली से राम नवमी के दिन भगवा यात्रा निकालेगी और राष्ट्रपति जी को तौकीर रजा की हकीकत से रूबरू कराया जायगा। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी को संबोधित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। मौजूद सदस्यों में अनिल गुरुजी, ठाकुर प्रशांत सिंह, ठाकुर विजय चौहान, अंकुश गिहार, सुमित गिहार, विवेक राजपूत, आदेश राजपूत, ठाकुर बृजमोहन सिंह, डॉ प्रदीप गंगवार तथा मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष शीलू त्रिपाठी, चंचल सिसोदिया प्रमुख रहे। बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।