Skip to main content

DlightNews

*भाजपा नेता के भाई की आत्मशांति हेतु हवन क्रासर- किसी की भी असमय मृत्यु अत्यन्त दुःखद-राजेश त्रिपाठी*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर।बड़हलगंज, उपनगर बड़हलगंज स्थित ऐतिहासिक चरणपादुका कुटी पर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा नेता, सभासद डब्लू सोनकर के भाई जग्गा सोनकर की असमय मृत्यु पर शोक प्रकट कर उनकी आत्मशांति हेतु हवन किया गया।बता दें कि होली के दिन वहां दुर्घटना में सभासद बबलू सोनकर के भाई जग्गा सोनकर की मृत्यू हो गयी थी। सोमवार को चरणपादुका कुटी पर एकत्र आम जन के साथ विधायक श्री त्रिपाठी ने जग्गा सोनकर की आत्मशांति हेतु हवन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृत्यु एक शाश्वत सत्य है, इस बात से सभी परिचित है, लेकिन किसी की असमय मृत्यु समूचे परिवार के लिये अत्यन्त ही कष्टकर है। ईश्वर जग्गा सोनकर की आत्मा को शांति प्रदान करे इसकी प्रार्थना करते है।इस अवसर पर महेश उमर, पुरूषोत्तम जायसवाल, श्रीकांत सोनी, गंगा सोनी, श्रीनिवास सोनी, संतोष यादव, गंगा तिवारी, गुलाब दत्त जायसवाल, शीला जायसवाल, डॉ सुनीता सिंह, शिवम गुप्ता, राजकुमार भारती, दीपक शर्मा, पप्पू निषाद, रजनीश चौरसिया, दीवान जी वर्मा आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।