Skip to main content

DlightNews

**नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान का आयोजन*।     

महिलाए समाज का स्तंभ-ओमप्रकाश सिंह
गोरखपुर ।   दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाईयों द्वारा महाराणा प्रताप, सुभाष, गोरखनाथ एवं मीराबाई इकाई के विशेष सप्तदिवसीय शिविर के छठवें दिन प्रार्थना सभा के पश्चात नवरात्र पर्व के अष्टमी के अवसर महाराणा प्रताप इकाई के स्वयं सेविकाएं मंगला देवी मन्दिर बेतियाहाता, सुभाष इकाई के स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाएं हनुमान मन्दिर बेतियाहाता, मीराबाई इकाई की स्वयं सेविकाएं काली मन्दिर दाउदपुर एवं गोरखनाथ इकाई के स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाएं काली मन्दिर गोलघर, गोरखपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर मन्दिर एवं मन्दिर परिसरों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का सार्थक पहल किया। साथ ही साथ श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में पंक्तिबद्ध कराकर मन्दिर प्रशासन का सहयोग प्रदान किये। आर्थिक स्थिति से कमजोर विपन्न लोगों को प्रसाद वितरण कर एवं जागरूक करने का सफल कार्य किया। प्रथम सत्र में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 105 स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर बिपिन जायसवाल बी.काम.द्वितीय सुभाष इकाई, द्वितीय स्थान सिमरन राय बी.एससी.बायो गोरखनाथ इकाई, तृतीय स्थान मुस्कान राय बी.ए. मीराबाई इकाई ने प्राप्त किया। द्वितीय बौद्धिक अपराह्न सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह जी ने कहा कि निःसन्देह महिलाएं किसी भी समाज का स्तम्भ होती हैं वह प्रतिदिन भिन्न-भिन्न भूमिकाओं का निर्वहन करती हैं, महिलाएं सहृदय बेटियां, संवेदनशील माताएं, सक्षम सहयोगी और अन्य कई भूमिकाओं को बड़ी कुशलता व सौम्यता से निर्वहन करती हैं। लेकिन वर्तमान समय में भी दुनिया के कई हिस्सों में समाज उनकी भूमिका को नजर अंदाज करता है इसके चलते महिलाओं को बड़े पैमाने पर उत्पीड़न, वित्तीय निर्भरता और समानता एवं अन्य सामाजिक बुराईयों का खामियाजा भुगतना पड़ता है। सदियों से ये बन्धन महिलाओं को पेशेवर व व्यक्तिगत उचांइयों को प्राप्त करने से रोकता रहा है। स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाओं को इस अवसर पर आह्वान करते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाना ही होगा अगर आप अपने अन्दर आत्मग्लानि का भाव पैदा करते रहेंगे तो बदलाव नही ला पायेंगे। अतः इस सोच को बदलकर आगे बढ़ना ही होगा। महाविद्यालय के मुख्य नियन्ता प्रो. धीरेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन में प्रगति करने का एक शक्तिशाली उपकरण है। महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए शिक्षा से बेहतर तरीका और कोई हो ही नही सकता। आप अपने विभिन्न आयामों के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग से, बालिकाओं और महिलाओं को स्तरीय शिक्षा के माध्यम से, ग्रामीण भारत के दूरस्थ कोनों में भी समान रूप से सशक्त करके नारी को सशक्त बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार सिंह द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका में कार्यक्रम अधिकारी  डॉ. निधि राय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव जी की रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. विवेक शाही, डॉ. धर्मचन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह, श्री अजय शर्मा, श्री अश्वनी श्रीवास्तव, श्री शुभम, श्रीमती अंजलि सिंह, स्वयं सेवक में मुख्य रूप से छत्रसाल सिंह, आयुषी शरन सिंह, साक्षी तिवारी, खुशी राव सहित स्वयं सेवक/स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।संवाद-सूत्र सुनील त्रिपाठी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।