Skip to main content

DlightNews

*बदलते परिवेश में स्त्री शिक्षा विषयक विशिष्ट व्याख्यान का हुआ आयोजन*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग द्वारा बदलते परिवेश में स्त्री शिक्षा विषयक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कैप्टन  दिग्विजयनाथ मौर्य, मुख्य अतिथि महाविद्यालय की संरक्षिका श्रीमती रीना त्रिपाठी, अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ल ने किया। विषय प्रवर्तन महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने व संचालन महाविद्यालय की प्रकवक्ता डॉ कामिनी सिंह ने किया। आभार ज्ञापन डॉ संगीता पांडेय ने किया।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता प्रोफेसर दिग्विजय मौर्य ने कहा कि बदलती भूमिका में नारी विविध क्षेत्रों में रोल मॉडल का कार्य कर रही है। आज महिलाएं परिवार के साथ समाज और देश का नेतृत्व कर रही हैं। नारी त्याग और आत्मबल के दम पर विश्वास जीतती है। नारी दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दो परिवारों का ध्यान रखती है।   यह दुनिया पल-पल बदलती रहती है और नारियों को भी स्वयं को मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार लगातार बदलते रहना होगा। मुख्य अतिथि श्रीमती रीना त्रिपाठी ने कहा कि बदलते समय सन्दर्भ के साथ भारतीय समाज में नारी के व्यक्तित्व का विकास साहित्य का विषय बनते रहा है। नारी जागरण, नारी मुक्ति आन्दोलन और नारी सशक्तिकरण आदि ने भारतीय समाज की जड़ता को झकझोर कर रख दिया है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने कहा कि बदलते हुए सामाजिक सन्दर्भों का ही परिणाम है कि नारी आज मानवतावादी मूल्य भावनाशील दृष्टि और सामाजिक सम्पन्नता की कसौटी पर परखा जाता है।  हिन्दी कथा साहित्य ने नारी के बदलते स्वरूप के उस पक्ष को सामने रखा है जिसमें उसकी समझ और संवेदना की प्रधानता है। समझ और जागरूकता ने उसे निर्णय की साझेदारी तक पहुँचाया है, तो संवेदना ने इसे व्यापकता दी है। महाविद्याल के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि  वैदिक काल की महिलाएं शिक्षित होती थीं। मध्यकाल में स्त्रियों की शिक्षा में गिरावट आई।  नारियों को पर्दे के पीछे कैद कर दिया गया। इसके बावजूद अनेक नारियों ने संघर्ष करते हुए राजनीति, साहित्य, शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित कर सम्मान पाया। अंग्रेजी राज में नारियों की शिक्षा की स्थिति में धीमी गति से सुधार आना आरंभ हुआ। नारियों को शिक्षा पाने का अवसर मिला। 
बदलते परिवेश की वजह से महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आई और विभिन्न आन्दोलनों का सहारा लेकर अपने अधिकारों को लिया।
कार्यक्रम मे डा.सुषमा मिश्रा, डा. कुमुद त्रिपाठी, डॉ शीला त्रिपाठी, डा.सीमा श्रीवास्तव,स्नेहा पांडेय, रजनी मिश्रा,आकाश रैना, प्रिया श्रीवास्तव, अशोक सिंह , अर्जुन यादव, संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, अनिल पांडेय, लक्ष्मी, इंदिरा व अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।