Skip to main content

DlightNews

रबिवार-26/03/2023


दिलशाद अहमद, गोरखपुर



*685 मरीजो का किया गया निशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण*••••••••••*कार्यक्रम के 
दौरान क्षेत्रीय विधायक महेन्द्रपाल सिंह रहे मौजूद*




गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बालापार रोड सोनबरसा स्थित महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय के तरफ से चरगांवा ब्लाक के महराजगंज चौराहा स्थित कम्पोजिट उच्च विद्यालय में रविवार को स्वास्थ्य कैम्प और नेत्र जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जाने-माने एलोपैथ और आयुर्वेद चिकित्सकों ने 685 मरीजों की निशुल्क जांच की और परामर्श दिया। साथ मे निशुल्क दवाइयां भी वितरण की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल सिंह मौजूद रहे और रक्त जांच मे हिस्सा लिया। आपको बताते चले की स्वास्थ्य मेले का आयोजन महराजगंज गांव के प्रधान एवम विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह का सहयोग बहुत सराहनीय रहा। वहां उपस्थित डॉक्टरों में डॉ रेणु गुप्ता, डॉ राजीव शाही सर्जन (एलोपैथ), डॉ के के रेड्डी, डॉ अभिजीत, डॉ निकिता जायसवाल, डॉ अश्वती नरायन, डॉ हरिवंश यादव ,डॉ भारत एवं डॉ प्रदीप सभी आयुर्वेद एवं प्रबंधक जीके मिश्रा ने वहां उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेंद्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा की अस्पताल का उद्देश्य आम जनता तक उपलब्ध उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। और यह चिकित्सालय पूर्वांचल का मिनी पीजीआई है। स्वास्थ्य मेले में लगभग 685 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। तथा 93 मरीजों की मोतियाबिंद में चिन्हित किया गया। इस मेले में बीएससी तृतीय बर्ष के छात्र छात्राओं एवं अस्पताल कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।