Skip to main content

DlightNews

*समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर  मनाई गई।*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*


गोरखपुर ।प्रखर चिंतक एवं समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई ।संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया ।नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डाक्टर लोहिया ,शहीद भगत सिंह,सुखदेव, तथा राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि भारतीय राजनीतिज्ञ व कर्मठ कार्यकर्त्ता के रूप में डॉ. लोहिया ने समाजवादी राजनीति और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई।उन्होंने अपना अधिकांश जीवन भारतीय समाजवाद के विकास के माध्यम से अन्याय के खिलाफ़ लड़ने के लिये समर्पित किया ।डॉक्टर लोहिया चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो।उन्होंने सदा ही विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। वह मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अमीर अधिक अमीर होते जा रहे हैं ।जबकि गरीबों की स्थिति बदतर हो रही है। नौजवान निराश होकर बेकार घूम रहे हैं। जनता के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ऐसे में डॉ लोहिया के विचार बेहद प्रासांगिक है।बीजेपी बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचा रही है ।डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह और नेताजी मुलायम सिंह यादव का बताया रास्ता ही तरक्की व खुशहाली का रास्ता है। इस दौरान प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव ,प्रहलाद यादव ,नगीना प्रसाद साहनी, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत राम सिंह ,राजेश सिंह, अमरेन्द्र निषाद, रुपावती बेलदार ,जियाउल इस्लाम ,अखिलेश यादव ,सिंहासन यादव ,दयाशंकर निषाद ,राघवेंद्र तिवारी राजू ,विश्वनाथ विश्वकर्मा ,मैंना भाई ,मिर्जा कदीर बेग ,संजय पहलवान ,जयप्रकाश यादव ,हरेंद्र यादव ,दूधनाथ मौर्या, रामनाथ यादव, रामजतन यादव, संजय यादव ,देवेंद्र भूषण निषाद, नरसिंह यादव, इंद्रदेव पासवान ,गिरीश यादव ,अशोक चौधरी ,दयानंद विद्रोही ,श्याम देव निषाद ,राम हर्ष यादव ,शशिकांत दुबे, खरभान यादव, राममिलन यादव, स्वामीनाथ यादव, बिंदा देवी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, दूईजा देवी, जयप्रकाश, राहुल यादव ,गविश दुबे, प्रदीप यादव ,जनार्दन चौधरी, चंद्रभान प्रजापति ,बृज नाथ मौर्या, जावेद खान ,हीरालाल यादव, अशोक यादव, अमीरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र मौर्या ,ओमप्रकाश, धर्मेंद्र यादव, जनार्दन फौजी, विक्की निषाद, गोली यादव ,रणजीत चौहान ,संतोष गौड़, नन्हे यादव ,रवि यादव, रविशंकर राय, संतोष यादव, राम उग्रह यादव ,,राम नारायण यादव ,रामअवतार विश्वकर्मा ,अंजनी चंद, मजनू भाई, अमरजीत यादव ,विजेंद्र अग्रहरि ,पप्पू यादव ,बीएल साहनी, सूरज जयसवाल ,सोनू जयसवाल, बृजेश यादव ,रामाशंकर यादव ,सलीम शेख, शिवप्रसाद, बजील्लाह अंसारी ,घनश्याम राव, फूलचंद विश्वकर्मा, रामप्रसाद शर्मा ,केसी यादव ,खुद्दुस अली ,विकास यादव ,अनिल निषाद ,सत्य प्रकाश जायसवाल, अजय कनौजिया, स्वतंत्र सिंह यादव ,कमल किशोर यादव ,एजाज अहमद, आफताब निजामी, सलमान दानिश, लक्ष्मी शर्मा ,जयप्रकाश मिश्रा ,ज्ञानमती यादव ,रिंकी जायसवाल ,सविता राय ,अनवार आलम आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...