Skip to main content

DlightNews

*गृह विज्ञान की छात्राओं ने व्रत में पौष्टिक आहार के दिये टिप्स*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। व्रत के अलावा बाकी दिनों में हम मुख्य भोजन के साथ-साथ दिन भर कुछ न कुछ खाते रहते हैं लेकिन व्रत के दिनों में या तो हम बहुत कम खाते हैं या कुछ खाते ही नहीं और अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में हमें अच्छी मात्रा में न्यूट्रिएंट फूड्स लेते रहना चाहिए। उक्त बाते गंगोत्री देवी महिला स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर फलाहर और पोषण को केंद्रित करते हुए लगाये गये एक दिवसीय स्टॉल में प्राचार्य डॉ पूनम शुक्ला ने कही। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के व्यववस्थापक आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर बीए गृह  विज्ञान व एमए गृह विज्ञान के साथ एमएससी आहार एवं पोषण की छात्राओं ने विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक विधियों से फलाहार बनाया। इस फलाहार की खास बात यह रही कि इनमे बुजुर्गो व महिलाओ के पोषण संबंधित सभी गुणवत्ता को केंद्रित कर बनाया गया।इस अवसर पर गृह विज्ञान की शिक्षिकाये डॉ .रेनू गौर, डॉ अजिता श्रीवास्तव,
डॉ कुमुद त्रिपाठी, प्रतिभा चौहान, प्रिया श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डेय, स्नेहा पाण्डेय आदि उपस्थित थीं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।