Skip to main content

DlightNews

*राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ जीवन जीने की कला सिखाता है रासेयो - सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ पाण्डेय* 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र* 

गोरखपुर।डा.राममनोहर लोहिया महाविद्यालय  महावीरछपरा के बच्चो का सप्तदिवसीय दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ  कमोजिट स्कूल महरौली में किया  गया।
 राष्टीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख  एवम मानद कुलपति  सौहार्द शिरोमणि डा.सौरभ पाण्डेय   एवम प्राचार्य डा महेश गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डा सौरभ ने  स्वयंसेवकों को शिविर के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। बच्चो का उत्साहवर्धन करने हुए कहा कि रासेयो हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि  जीवन मूल्यों को हमें ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित भी किया।प्राचार्य डा महेश गौड़ ने छात्रों को ऊर्जावान बनने व अपने कौशल को पहचानने का संदेश दिया।संचालन कौशल किशोर नादान  ने किया।इस मौके पर डा .विनय श्रीवास्तव वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, धीरेंद्र प्रताप सिंह,दिनेश कुमार गुप्ता,अर्चना सिंह,हेमलता शर्मा,चंपा यादव, संध्या श्रीवास्तव,वशिष्ठत्रिपाठी,अन्विशा गुरू,प्रीति सिंह,नौशाद आलम,रीना सिंह,आदि शिक्षक गण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।