Skip to main content

DlightNews

*एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में वार्षिक अंक पत्र वितरित किया गया*बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं : डॉ. एहसान अहमद*
मेरी मिट्टी, तेरी मिट्टी, बोलो... बोलो किस सरहद की मिट्टी : सुधा मोदी
 
*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
   गोरखपुर।एम. ए. एकेडमी, तुर्कमानपुर में वार्षिक अंक पत्र वितरित किया गया, जिसमें उम्द:  मुकाम हासिल करने वाले बच्चों को मेडल और शील्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में सबसे पहले मोहम्मद रेहान ने  कुरान की आयत पढ़ी। एम. ए. एकेडमी के शिक्षक नसीम अशरफ ने सबसे पहले विद्यालय अपने क्रियाकलापों पर बल दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  व गोरखपुर शहर की वरिष्ठ समाज सेविका सुधा मोदी जी ने बच्चों को मुबारकबाद पेश करते हुए अपनी चर्चित कविता को बच्चों और अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। मेरी मिट्टी, तेरी मिट्टी, बोलो... बोलो किस सरहद की मिट्टी........।  कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि एल. एफ. एस. संस्था के अध्यक्ष फादर रॉय जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के मुस्तकबिल को संवारने के लिए बच्चों के अंदर अनुशासन और बड़ों के प्रति आदर बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य व धरा धाम इंटरनेशनल के डायरेक्टर  डॉक्टर एहसान अहमद साहब ने कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं इनको जिस आकार में पिरोया जाए उसी का आकार ग्रहण कर लेते हैं। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि  व गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी  विजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि  मैं मोहम्मद आकिब अंसारी को  मुबारकबाद पेश करता हूं इन्होंने जो शिक्षा के प्रति क्रांति लाई है वह बहुत ही काबिले तारीफ है और मैं आशा एवं उम्मीद करता हूं कि इनको वार्ड का एक संवैधानिक पद मिलने के बाद और भी खुलकर आप लोगों के काम आ सकेंगे। कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि नीना थापा इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रवक्ता दीप्ति श्रीवास्तव ने कहा कि  इतना सफल आयोजन देखकर लगता है कि विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने काफी मेहनत करके बच्चों को इस काबिल बनाया है जिससे भी अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता व अंतरराष्ट्रीय शायर इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी, युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप पांडेय जी , गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी ई. हरि ओम मल्ल, गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी, युवा समाजसेवी निखिल कुमार गुप्ता, ने भी बच्चों को संबोधित किया और मुबारकबाद पेश किया।   कार्यक्रम का सफल संचालन वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से  पार्षद पद के उम्मीदवार व एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया।  कार्यक्रम के अंत में आयोजक सीमा परवीन ने अपने आने वाले सभी मेहमानों, सभी बच्चों व सभी अभिभावकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उन्होंने कहा कि 15 मार्च 2023 से नए सत्र के पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा  सभी बच्चे अपने निर्धारित समयानुसार विद्यालय में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे , सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं  के साथ साथ सभी अभिभावकों ने भी शिरकत की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।