Skip to main content

DlightNews

*जन्म भूमि के ऋण से कोई नहीं हो सकता उऋण : योगी आदित्यनाथ*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बड़हलगंज  जन्मभूमि स्वर्ग के समान होती है। उसके ऋण से कोई व्यक्ति उऋण नहीं हो सकता है। बाबू आर एन सिंह ने अपने जीवनकाल में अपने जन्मभूमि का ऋण चुकाने के लिए अनेक शिक्षण संस्थान, गरीबों के लिए पेंशन, जरूरतमंदों को सहायता और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों की आवाज को बुलंद किया। उनके स्वर्ग वासी होने के बाद उनके पुत्र ने उनकी याद में डायलिसिस सेंटर बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वे बुधवार को क्षेत्र के भरौली गांव में बाबू स्व. आर एन सिंह डायलिसिस सेंटर के लोकार्पण व उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धन तो बहुत लोग कमा लेते हैं लेकिन धन का उपयोग समाज हित में बहुत कम लोग करते हैं। वह सौभाग्यशाली व्यक्ति होता है जिसे अपनी जन्मभूमि पर कार्य करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल मुख्यतः बाढ़ का शिकार होने के कारण पिछड़ा क्षेत्र होता गया। जिसके कारण यहां के लोग सौ वर्ष पहले से ही गिरमिटिया मजदूर के रूप में विदेश और आजादी के देश के विभिन्न कोनों में जाते रहे लेकिन उन्होंने अपने पौरूष के बल पर अपना स्थान बनाया। मेरी सरकार इस पिछड़े क्षेत्र का बुलेट ट्रेन की स्पीड से विकास कर रही है। दक्षिणांचल को दो-दो हाइवे से जोड़ा जा रहा है। हम यहां बड़े-बड़े उद्योग लगाकर यहां के युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। जिससे उन्हें देश के अन्य भागों व विदेश में मजदूर बनकर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र मंदिर के निर्माण जैसा है। हम सभी लोगों को प्रधानमंत्री मोदी व न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहिए। जिसके कारण हमे यह दिन देखने को मिला। हम सभी को अपनी धर्म, संस्कृति व मातृभूमि के आन बान शान के लिए सदैव सचेत रहना चाहिए और इससे खिलवाड़ करने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए।इसके पहले विधायक राजेश त्रिपाठी ने चिल्लूपार की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्व. बाबू आर एन सिंह के सुपुत्र संतोष सिंह ने अंगवस्त्र, भगवान राम की प्रतिमा व गदा भेंट किया। संचालन शिक्षिका डा. ऋचा पांडेय ने किया। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक डा. विमलेश पासवान, गीता सिंह, संजू सिंह, अमरजीत सिंह, राम आशीष राय, अस्मिता चंद, मायाशंकर शुक्ल, सृंजय मिश्र, शत्रुघ्न कसौधन, महेश उमर, डा. आनंद बंका, डा. अनिल तिवारी, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, अंतेश सिंह, जीएस भदौरिया, संजय सिंह, ध्रुवनारायण पांडेय, डा. राजेंद्र सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, राकेंद्र द्विवेदी, अरविंद सिंह, अनिल दुबे, जितेंद्र मिश्र, रणधीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सूत्रों के द्वारा प्राप्त रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।