Skip to main content

DlightNews

*खोजे नहीं पुकारे जाते है भगवान :  कथा व्यास संत  विजय कौशल*

*वरिष्ठ संवाददाता-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।बड़हलगंज हनुमानजी रामचरित मानस सुनने के रसिक हैं। हनुमानजी से क्षमतावान कोई देवता नहीं है। राम व कृष्ण को संकट से मुक्त करने का काम हनुमानजी ने किया है। हनुमानजी ने ही सीता का पता लगाया लक्ष्मणजी को संजीवनी बूटी देकर बचाया।
हनुमानजी के वजह से महाभारत के युद्ध की जीत हुई। जगत में सुख वैभव जो भी चाहिए हनुमानजी ही पूरा कर सकते हैं। बाकी कोई देवता हर सुख प्राप्त नहीं करा सकता है। हनुमानजी के पास सर्वाधिकार है। जानकीजी ने हनुमानजी को पास बैठाकर कहा था हमारा आना बार बार नहीं होगा। संभव होगा तो आएंगे और संभव नहीं होगा तो नही आएंगे। तुम्हें सबका ख्याल रखना है। तुम कभी बूढ़े नहीं होगे। तुम अजर अमर हो।
        यह बातें कथा व्यास संत  विजय कौशल महाराज ने कही। वे क्षेत्र के सिद्ध पीठ मदरिया पर चल रहे हनुमत महायज्ञ व हनुमत कथा के छठवें दिन उपस्थित लोगों को कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने शिव पार्वती का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि शिव पार्वती घूमकर कैलाश पर्वत पर लौट आए। शंकरजी वट वृक्ष की छाया में विराजमान थे। पार्वतीजी ने संदेश दिया है कि पति से कोई बात मनवाना है तो रोज रोज नहीं कहना चाहिए। जब पति का मूड ठीक हो तब कहना चाहिए। मैं भी शंकरजी के मूड देखकर उनके पास जाकर बैठी। तो वह बहुत खुश हुए। पार्वतीजी ने शंकरजी से कहा कि हमे राम कथा सुनाइए। राम कथा के नाम पर शंकर जी खूश हो जाते हुए। माता पार्वती ने जब भगवान शंकर से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म की कथा विस्तार से सुनाने का अनुरोध किया तो भगवान शंकर ने रामजन्म का प्रसंग सुनाए। कहा कि जब हरि विष्णु ने नारद को बंदर का रूप प्रदान कर दिया तो नारद ने उन्हें श्राप दिया कि जिस प्रकार मैं पत्नी के वियोग में दुखी हूं ठीक उसी तरह पत्नी के वियोग में भटकते फिरोगे और उस समय बंदर ही आपकी मदद करेंगे। नारदजी काम, क्रोध तथा लोभ के वशीभूत हो गए थे लेकिन इसके बाद भी वह बच गए। क्योंकि काम से पीड़ित होकर भी भगवान के पास गए। क्रोध में भी भगवान को ही श्राप दिया। लोभ में भी भगवान की ओर ही भागे।भगवान कहीं खोजे नहीं जाते भगवान पुकारे जाते हैं।
तीन लोग कभी हसते नहीं हैं। भगवान की मूर्ति, सरकारी अधिकारी और बहुत पैसे वाले लोग कभी हसते नहीं हैं। चक्र चलाने वाला मार सकता है पर वंशी बजाने वाला कभी मार नहीं सकता है। वृंदावन में सभी मूर्ति पर भगवान मुरली लिए हुए हैं। जो कभी किसी को मार नहीं सकते हैं। भगवान एक ही हैं। केवल उनकी सवारियों के अनुसार उनका अलग अलग नाम हैं। भक्त जब पूरे हृदय रोम रोम से भगवान को पुकारता है तो भगवान उन्हें अवश्य मिल जाते हैं। जो भगवान के लिए पागल हो जाता है उन्हें ही भगवान मिलते हैं। साधना कभी व्यर्थ नहीं जाती है। साधना करते रहो एक दिन लक्ष्य जरूर प्राप्त होगा। महंत डा. रामजी दास, श्रीशदास, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विजय यादव, अस्मिता चंद, देवेंद्र चंद, रणविजय चंद, जितेंद्र बहादुर सिंह, अश्वनी मिश्र, महेंद्र शर्मा,  रामआशीष राय, विनोद शाही, आचार्य ब्रह्मानंद शुक्ल, सत्यप्रकाश यादव, डा. प्रवीण त्रिपाठी, करूणेश यादव, इंद्रेश शुक्ल, कृष्णानंद पांडेय, विजय प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, राजेश मिश्र, अवनीश शुक्ल, विनोद शाही, संतोष मिश्र, सुबास तिवारी, फूलचंद त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।