Skip to main content

DlightNews

महोदय आप के सम्मानित समाचार पत्र मैं आज दिनांक 30 मार्च 2023 दिन बृहस्पतिवार पृष्ठ संख्या 12 पर रामपुर गार्डन समेत चार वार्ड  में पेयजल संकट से मचा हाहाकार इसमें पूर्व पार्षद श्रीमती शशि सक्सेना का वक्तव्य झूठा और मनगढ़ंत है और जल निगम तथा नगर निगम के अधिकारियों की छवि धूमिल करने का कुचक्र है राजेंद्र नगर ए ब्लॉक बांके बिहारी मंदिर के पीछे स्थित पानी की टंकी का निर्माण कार्य  गत वर्ष 2022 में प्रारंभ हुआ जिसका उद्घाटन विधिवत माननीय महापौर निवर्तमान श्री उमेश गौतम जी द्वारा किया गया अभी टंकी पूर्णरूप से बनकर तैयार हो गई इसमें मैंने प्रारंभ से लेकर अंत तक पूरी मेहनत और प्रयास किया और उसका ही फल  है कि उक्त टंकी बनकर तैयार हो गई आने वाले 50 वर्षों में उक्त टंकी से तथा उसके साथ साथ पुरानी टंकी जिसकी रिपेयरिंग भी चल रही है उसको भी डैमेज नहीं करवाया उन दोनों टंकियों से वार्ड 8 मॉडल टाउन वार्ड 23 इंदिरा नगर वार्ड 50 जनकपुरी वार्ड 67 आवास विकास राजेंद्र नगर तथा इसके आसपास लगी हुई लिंक पानी की लाइनों से आम जनता को पानी उपलब्ध होगा 3 दिन से नई टंकी में पानी की लाइन को जोड़ने का कार्य निरंतर चल रहा है मैंने तथा जल निगम व नगर निगम के अधिकारियों ने यह व्यवस्था बनाई की नवरात्रों के पर्व पर आम जनता को पानी भी उपलब्ध हो और निर्माण कार्य भी पानी की लाइन टंकी में जुड़ने का फटाफट हो इसकी सूचना में प्रमाण के साथ तीनों उपरोक्त क्षेत्र के माननीय निवर्तमान पार्षदों को व्हाट्सएप पर तथा मोबाइल पर नियमित रूप से प्रतिदिन  देता रहा प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट भी आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं श्रीमती शशि सक्सेना निवर्तमान पार्षद का आरोप गलत है मनगढ़ंत है जल निगम और नगर निगम के अधिकारीगण निरंतर पानी की टंकी पर आकर मुआयना करते हैं और सुझाव देते हैं और ठेकेदार के अधीनस्थ उसके अनुरूप कार्य करते हैं मेरा निवेदन है की वस्तु स्थिति से अवगत होकर उचित निर्णय लेने की कृपा करें इसकी प्रतिलिपि मैंने समस्त जल निगम नगर निगम के अवर अभियंता सहायक अभियंता नगर आयुक्त महोदया तथा समस्त माननीय सम्माननीय समाचार पत्रों के माननीय संपादक महोदय गणों को प्रेषित कर रहा हूं जिससे सही स्थिति की जानकारी आप लोगों को और आपके माध्यम से आम जनता को हो सके । साथ ही साथ कार्य करने में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों का कार्य उत्साह भी प्रभावित न हो
साथ ही में आदरणीय महानगर अध्यक्ष भाजपा माननीय डॉ कुलमोहन अरोरा जी को भी पूरे कार्य के दौरान व्हाट्सएप पर कार्य निस्तारण की फोटोज के स्क्रीन शॉट (प्रमाण हेतु) प्रेषित कर रहा हूँ।
प्रेषक-
आपका अपना
सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा निवर्तमान पार्षद वार्ड 23 इंदिरा नगर बरेली मोबाइल नंबर 94123 34123 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।