Skip to main content

जिलाधिकारी ने टीम-11 के अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने टीम-11 के अधिकारियों के साथ की बैठक
-----------------
प्रवासी श्रमिकों एवं व्यक्तियों के आगमन हेतु बनाये गये क्वारंटाइन सेन्टर पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी
-----------------
जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज कैम्प कार्यालय के सभागार में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं आमजनमानस की सभी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गठित टीम-11 के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश के बाहर रहे प्रवासी श्रमिक/व्यक्ति की बड़ी संख्या में आगमन की सम्भावना है, उनके आगमन के पूर्व जनपद में आश्रय स्थलों/क्वारंटाइन सेन्टर का चयन कर लिया जाये जिसमें आने वाले प्रवासी श्रमिकों को 14 दिन के लिये क्वारंटाइन किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी श्रमिकों/व्यक्तियों के आगमन हेतु बनाये गये क्वारंटाइन सेन्टर पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। जनपद में आश्रय स्थल/क्वारंटाइन कैम्प की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्थायी आश्रय स्थल की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्र के लिये सम्बन्धित तहसीलदार को उस क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था हेतु जिला पूर्ति अधिकारी नोडल अधिकारी होगें तथा उस क्षेत्र में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित होगें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी अपने तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत चिन्हित समस्त क्वारंटाइन कैम्प में भ्रमणकर आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेगें। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक क्वारंटाइन सेन्टर के कमरों, बरामदों तथा पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन का कार्य सुनिश्चित करायेगें। क्वारंटाइन कैम्पों में पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था की जाये यदि शौचालय की व्यवस्था पर्याप्त न हो तो वहां पर मोबाईल ट्वायलेट की व्यवस्था की जाये।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि आश्रय स्थल/क्वारंटाइन कैम्प पर प्रवासी श्रमिकों/व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु टीम नामित की जाये जिनके द्वारा आश्रय स्थल पर निवास कर रहे श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाये, यदि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जाते है तो उसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल के अनुसार तत्काल मेडिकल क्वारंटाइन में भेजा जाये तथा 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर घर जाने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुनः परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी कोरोना के लक्षण युक्त या बीमार व्यक्ति अपने घर न जाने पाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर संचालित एकीकृत कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव को बनाया गया है जिनका मोबाइल नम्बर 9454417890 है तथा कन्ट्रांल रूम के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार सदर मनीष है मोबाइल नम्बर 9454417899 है, कन्ट्रोल रूम 24 घंटे संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारी के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक 9454457383, जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी 8318170547 व जिला समाज कल्याण अधिकारी 9415461344 की 8-8 घंटे के लिये ड्यिटी लगायी गयी है। एकीकृत कन्ट्रोल रूम में शिकायतों के निस्तारण हेतु खाद्य रसद विभाग, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका परिषद, श्रम विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि, मण्डी परिषद एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगेंं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।