Skip to main content

लाॅकडाउन की अवधि में घर पर रह कर पढ़ाई अवष्य करे : डीएम*

लाॅकडाउन की अवधि में घर पर रह कर पढ़ाई अवष्य करे : डीएम*

शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जनपद के समस्त छा़त्र/छात्राओं से अपील की है कि लाॅकडाउन की अवधि में घर पर रह कर पढ़ाई अवष्य करे। लाॅकडाउन की अवधि में बच्चों का कोर्स पिछड़ न जाए जिसकों ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर आनलाइन पाठशाला के माध्यम से  पढ़ाएं जाने का प्रयास किया जा रहा है। जहाॅं अधिकारीगण अपनी सुविधानुसार विषय चुनकर बच्चों को आनलाइन पाठशाला के माध्यम से पढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। वही आध्यापकों द्वारा भी आॅनलाइन पाठशाला के माध्यम से वीडियों अपलोड कर बच्चों को  पढ़ाने की कोशिश की जा रही है। शाहजहांपुर आनलाइन पाठशाला में बच्चों के कमेन्ट्स मिल रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि बच्चे सचेत है और पढ़ाई में रूचि ले रहे है। श्री सिंह ने बताया है कि आॅनलाइन पाठषाला के अतिरिक्त लाॅकडाउन की अवधि में बच्चों को क्लोज व्हाॅट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी टीचर्स द्वारा पढ़ाया जा रहा है। जिसकी समीक्षा प्रत्येक दिवस कोविड 19 कोर कमेटी की बैठक में की जा रही हैं। अभी तक कुल 318 (51 राजकीय, 37 एडेड तथा 230 वित्त विहीन) विद्यालयों में यह प्रारम्भ हो चूका है। लाॅकडाउन की अविध में  क्लोज व्हाॅट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों को  पढ़ाने हेतु विद्यालयों को जोड़ने का भी प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आज छात्र-छात्राओं ऑनलाइन पाठशाला के माध्यम से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र/ छात्राओं को अपने पाठ्यक्रम के साथ साथ भारतीय संस्कृति की भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय चिंतन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हमारे पाठ्यक्रम में नहीं मिलती है चिंतन परंपरा अर्थात ''षठ दर्शन'' यानी छ: प्रकार सोचने की परंपरा। इस परंपरा के भी दो रूप हैं ''आस्तिक दर्शन'' की परंपरा और ''नास्तिक दर्शन'' की परंपरा''। ''ईश्वर को मानने वाले आस्तिक और जो ईश्वर को नहीं मानते वह नास्तिक'' लेकिन यह गलत है। उन्होंने बताया कि हमारी परंपरा में ईश्वर को न मानने वाले भी लोग हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ''सांख्य योग'' और ''न्याय वैशेषिक'' आर्थिक व्यवस्था में आती है, ईश्वर को नहीं मानते और वह भी आस्तिक हैं।
रिपोर्ट उर्वेश सिंह

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।