अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश हिंदी फिल्म जगत बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से सिने प्रेमियों और कलाकारों में दौड़ गई शोक की लहर जनपद से जुड़े हुए कलाकारों को लगा गहरा आघात डायरेक्टर एक्टर रामलाल देवर्षि ने बताया कि सन 1995 में ऋषि कपूर साहब से मिलने के लिए उनके आवास पाली हिल बांद्रा मुंबई में गया था कपूर साहब बड़े ही मिलनसार थे वहां से मिलने के बाद उनके चेंबूर राज कपूर फिल्म स्टूडियो पर भी जाकर मिला था आज उनका हमारे बीच से चले जाना बहुत ही दुखद घटना है जो फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है उधर बीते 29 अप्रैल को जाने-माने फिल्म अभिनेता इरफान अली खान के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया इन दोनों महान अभिनेताओं की आत्मा की शांति के लिए कल शुक्रवार को 11:00 बजे सोशल डिस्टेंडिंग को देखते हुए लॉक डाउन के चलते ऑनलाइन शोक सभा का आयोजन किया गया है जिसमें जिसमें जनपद से जुड़े हुए सभी कलाकार भाइयों को आमंत्रित किया गया है सभी अपना अपना विचार अंबेडकरनगर कलाकार संघ में प्रकट करेंगे
DlightNews

Comments
Post a Comment