प्रतापगढ़- फेसबुक पर लगातार भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कुंडा पुलिस ने दर्ज किया धारा 153A आई पी सी में मुकदमा, कुंडा के मनगढ रोड निवासी सुभाष चन्द्र यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, सुभाष चंद्र यादव द्वारा फेसबुक पर ब्राह्मणों एवं श्री राम भगवान के बारे में, गलत भड़काऊ पोस्ट करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगातार किया जा रहा था प्रयास, कुंडा नगर पंचायत के शिवपुरम मोहल्ला के रहने वाले आदित्य मिश्रा की तहरीर पर सुभाष चन्द्र यादव के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा,कुंडा निवासी अधिवक्ता वैभव पांडेय ने आरोपी सुभाष चंद्र यादव की गिरफ्तारी करने का प्रशासन से किया अपील, धर्मेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
DlightNews

Comments
Post a Comment