Skip to main content

चाइल्डलाइन की कोरोना राहत गाड़ी को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चाइल्डलाइन की कोरोना राहत गाड़ी को अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
---------------
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य ने आज तहसील सदर में आयोजित राहत वितरण के शुरूआत के अवसर पर चाइल्डलाइन की कोरोना राहत गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ में कोई बच्चा भूखा नही सोयेगा इसके लिये जिला प्रशासन के साथ-साथ प्रतापगढ़ की चाइल्डलाइन 1098 पूरी तरह सक्रिय है। इस अवसर पर प्रतीक रूप में पांच बच्चों को पोषक सामग्री दी गयी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता ने चाइल्डलाइन की इस पहल की सराहना करते हुये इसे प्रतापगढ़ के बच्चों के लिये एक वरदान बताया। इस अवसर पर चाइल्डलाइन द्वारा निर्मित मास्क का भी निःशुलक वितरण किया गया। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के निदेशक नसीम अंसारी ने बताया कि करीब एक महीने से अधिक के लाकडाउन के कारण गरीब परिवारों में खाने की गुणवत्ता का स्तर काफी घटा है जिससे बच्चों के पोषण पर इसका सबसे ज्यादा कुप्रभाव पड़ रहा है जिसे दूर करने के लिये बच्चों को दिये जाने वाले पैकेट में विशेष रूप से पीली दाल से तैयार की गयी गोमो और ब्रिटानिया की न्यूट्री चॉइस बिस्कुट विशेष भूमिका निभायेगें जिसके लिये ब्रिटानिया, मार्श इण्टरनेशनल इण्डिया व विन्कीज ने कोरोना राहत हेतु बच्चों के लिये मदद भेजी है। उन्होने बताया कि पीली दाल से बने इस चटपटे गोमो स्नैक्स का उत्पादन मार्श इण्टरनेशनल इण्डिया ने किया है जिसमें जमीनी स्तर तक पहुॅच बनाने में टाटा ट्रस्ट भी सहयोग कर रहा है।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, तहसीलदार मनीष कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ल, नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा, पैरा लीगल वालंटियर मो0 समीम, चाइल्ड लाइन से संदीप यादव, आजाद आलम, हकीम अंसारी, निशा परवीन व मेहताब खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।