सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। अपनी आस्था के बल पर रोजेदार इस महीने में पूरे दिन बिना दाना पानी के इबादत करेंगे। इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी सामान की जरूरत रोज पड़ती है। लाकडाउन की वजह वे अपनी रोज की इस खरीददारी को नहीं कर पाएंगे। रोजेदारों को इबादत करने में दिक्कत न हो, इसलिए रमजान के दौरान लाकडाउन में कम से कम दो घन्टे की ढील प्रतिदिन दिया जाए वही सपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जनपद में जिन गरीबों मजदूरों मजबूर लोगों का राशन कॉर्ड नहीं है उनको खाद्यान्न मुहैया कराने के साथ पशुओं को चारे की व्यवस्था कराने की मांग किया है
DlightNews

Comments
Post a Comment